भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

The working style of the police station in-charges will improve, special training...



झारखंड पुलिस की कार्यप्रणाली को और प्रभावी, पारदर्शी और जनहितकारी बनाने के उद्देश्य से राज्यभर के थाने एवं ओपी प्रभारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। अनुसंधान प्रशिक्षण विद्यालय, झारखंड, रांची में आयोजित इस प्रशिक्षण को 9 अलग

.

यह प्रशिक्षण 5, 7, 11, 14, 18, 21, 25, 28 और 29 मई 2026 को है, जिसमें राज्य के सभी जिलों के थाना और ओपी प्रभारी शामिल होंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों की कार्यकुशलता बढ़ाना, आम जनता के साथ बेहतर व्यवहार सुनिश्चित करना और मामलों में त्वरित व निष्पक्ष कार्रवाई को मजबूती देना है।

प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को पुलिस-जनता संबंध, मीडिया ब्रीफिंग के मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी), महिलाओं और बच्चों से जुड़े मामलों में बीएनएसएस के अनिवार्य प्रावधान, सर्च और सीजर की प्रक्रिया, एफएसएल टीम की भूमिका, अभियोजन से जुड़े प्रावधानों और सीसीटीएनएस से संबंधित कैप्सूल कोर्स की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। इसमें जीडी की ऑनलाइन एंट्री, तय समयसीमा, जीरो एफआईआर और ई-साक्ष्य जैसे विषय शामिल हैं।

इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन मंगलवार को डीजीपी तदाशा मिश्र ने किया। मौके पर पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण ए. विजयालक्ष्मी, आईजी एसटीएफ अनूप बिरथरे, डीआईजी एसटीएफ इन्द्रजीत माहथा, डीआईजी एसआईबी संजीव कुमार, डीआईजी कार्मिक सुरेन्द्र झा आदि मौजूद थे ।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top