भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

17 दिन तक सिर की तलाश, फिर खुला कत्ल का राज, पत्नी...


Last Updated:

पुलिस के मुताबिक जब सख्ती से पूछताछ हुई तो दोनों ने हत्या की साजिश और वारदात के बारे में जानकारी दी. इसके बाद उनकी निशानदेही पर तमाड़ थाना क्षेत्र के आगरा और सुंदरडीह जंगल से संजय लोहरा का कटा हुआ सिर भी बरामद कर लिया गया. हत्या के 17 दिन बाद सिर मिलने के साथ ही इस सनसनीखेज मामले की सबसे बड़ी गुत्थी सुलझ गई.

17 दिन तक सिर की तलाश, फिर खुला कत्ल का राज,पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्याZoom

17 दिनों बाद खुला हत्या का राज

रांची: एक सिर कटा शव, जंगल में अधजला शरीर और 17 दिनों तक बना रहा सबसे बड़ा सवाल. आखिर संजय लोहरा का सिर कहां है? पुलिस हर सुराग जोड़ रही थी. परिवार सदमे में था. इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं थीं. लेकिन 17 दिन बाद जब पुलिस ने इस मर्डर मिस्ट्री की परतें खोलीं तो कहानी ने सभी को चौंका दिया. पुलिस का दावा है कि इस हत्या के पीछे कोई बाहरी दुश्मन नहीं, बल्कि मृतक की पत्नी और उसका कथित प्रेमी थे.

रिश्तों पर कई सवाल खड़े
राजधानी रांची से सामने आई इस वारदात ने रिश्तों पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस के मुताबिक, यह मामला प्रेम प्रसंग और पारिवारिक विवाद से जुड़ा है. जांच में सामने आया कि पत्नी ने अपने कथित प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची और फिर उसे अंजाम दिया. मामला 19 जून का है. बुंडू थाना क्षेत्र के सुमानडीह जंगल से पुलिस को एक अधजला शव मिला था. शव का सिर गायब था. बदमाशों ने पहचान छिपाने के लिए शव पर पेट्रोल डालकर आग भी लगा दी थी.

शव की पहचान बड़ी चुनौती
सिर नहीं होने की वजह से शव की पहचान करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गया. काफी प्रयास के बाद मृतक की पहचान संजय लोहरा के रूप में हुई. इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की. घटनास्थल से मिले साक्ष्य, मोबाइल कॉल डिटेल, तकनीकी सबूत और फॉरेंसिक जांच के आधार पर पुलिस धीरे-धीरे आरोपियों तक पहुंच गई. जांच के दौरान पुलिस को संजय की पत्नी सुबोधनी देवी और उसके कथित प्रेमी रमन कुमार सेठ पर शक हुआ. दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई.
पुलिस का कहना है कि पूछताछ में दोनों के बयान कई बार बदले.

हत्या के 17 दिन बाद सिर मिला
पुलिस के मुताबिक जब सख्ती से पूछताछ हुई तो दोनों ने हत्या की साजिश और वारदात के बारे में जानकारी दी. इसके बाद उनकी निशानदेही पर तमाड़ थाना क्षेत्र के आगरा और सुंदरडीह जंगल से संजय लोहरा का कटा हुआ सिर भी बरामद कर लिया गया. हत्या के 17 दिन बाद सिर मिलने के साथ ही इस सनसनीखेज मामले की सबसे बड़ी गुत्थी सुलझ गई.

मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा
ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ सामने आया है. पुलिस के अनुसार, संजय लोहरा को पत्नी के कथित प्रेम संबंध पर आपत्ति थी. वह इस बात को लेकर पत्नी को रोकते-टोकते थे. इसी बात को लेकर घर में विवाद होता था. पुलिस का आरोप है कि इसी विवाद के बाद पत्नी और उसके कथित प्रेमी ने मिलकर हत्या की योजना बनाई.

हत्या के बाद सबूत मिटाने की कोशिश
पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि हत्या के बाद दोनों ने सबूत मिटाने की कोशिश भी की. शव का सिर धड़ से अलग कर दिया गया. फिर पहचान छिपाने के लिए शव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई. इसके बाद सिर को दूसरी जगह ले जाकर फेंक दिया गया, ताकि पुलिस तक कोई सुराग न पहुंच सके.

घटनास्थल से कई अहम साक्ष्य मिले
वहीं, सिर बरामद करने के दौरान एफएसएल की टीम, बुंडू डीएसपी, बुंडू थाना प्रभारी, तमाड़ थाना प्रभारी और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहे. पुलिस ने घटनास्थल से कई अहम साक्ष्य भी जुटाए हैं. अब बरामद सबूतों और फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर मामले की आगे की जांच की जा रही है. फिलहाल पुलिस ने पत्नी सुबोधनी देवी और उसके कथित प्रेमी रमन कुमार सेठ को गिरफ्तार कर लिया है.

About the Author

Amita kishor

न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top