भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

17 साल की लड़की ने इंस्टाग्राम रील देख मंगाई क्रीम, लगाई तो...


होमताजा खबरदेश

रील देख सालभर लगाई फेयरनेस क्रीम तो सूज गए पैर, 17 साल की लड़की की किडनी खराब

Last Updated:

केरल की 17 साल की लड़की को इंस्टाग्राम रील से खरीदी फेयरनेस क्रीम लगाने पर किडनी की गंभीर बीमारी हो गई है. लड़की ने मुंहासे और दाग हटाने के लिए करीब 1 साल तक यह क्रीम इस्तेमाल की थी. मलप्पुरम के अस्पताल में जांच के दौरान क्रीम में 12500 पीपीएम मर्करी मिला, जबकि तय सीमा 1 पीपीएम से कम है. अब केरल बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने स्वतः संज्ञान लेकर 5 अधिकारियों से इस मामले में जवाब मांगा है.

रील देख सालभर लगाई फेयरनेस क्रीम तो सूज गए पैर, 17 साल की लड़की की किडनी खराबZoom

इंस्टाग्राम रील देख 1 साल लगाई फेयरनेस क्रीम, 17 साल की लड़की की किडनी खराब. (AI Generated Image)

केरल से ऑनलाइन ब्यूटी प्रोडक्ट्स के खतरे को सामने लाने वाला एक गंभीर मामला आया है. यहां की 17 साल की एक लड़की को फेयरनेस क्रीम लगाने के बाद किडनी की गंभीर बीमारी हो गई है. लड़की ने इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर्स के वीडियो देखकर यह क्रीम ऑनलाइन मंगाई थी और करीब 1 साल तक इस्तेमाल किया. तबीयत बिगड़ने पर उसे मलप्पुरम के एस्टर मिम्स मदर अस्पताल ले जाया गया. मेडिकल जांच में लड़की के शरीर में मर्करी का स्तर खतरनाक हद तक बढ़ा मिला. लैब टेस्टिंग में उस क्रीम के अंदर 12500 पीपीएम मर्करी होने का पता चला, जबकि तय सीमा 1 पीपीएम से कम होती है. इस घटना के बाद केरल राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने स्वतः संज्ञान लेकर केस दर्ज कर लिया है और 5 अधिकारियों से जवाब मांगा है.

पीड़ित लड़की के मुताबिक उसने इंस्टाग्राम पर कुछ इंफ्लुएंसर्स के प्रमोशनल वीडियो देखे थे. इन वीडियो में दावा किया गया था कि यह फेयरनेस क्रीम चेहरे के मुंहासे, काले धब्बे और पिगमेंटेशन को हटा सकती है. इन दावों पर भरोसा करके लड़की ने इंस्टाग्राम पर दिए गए व्हाट्सएप नंबर के जरिए बेचने वालों से संपर्क किया और क्रीम का ऑर्डर दे दिया. शुरुआत में लड़की को लगा कि यह प्रोडक्ट उसके चेहरे पर असर दिखा रहा है. इसी वजह से वह करीब 1 साल तक लगातार इसका इस्तेमाल करती रही. इस दौरान उसने क्रीम की कई और बोतलें भी ऑनलाइन मंगाई थीं.

पैरों की सूजन और बेहोशी के बाद अस्पताल में जांच के दौरान क्या पता चला?

लंबे समय तक क्रीम का इस्तेमाल करने के बाद लड़की की सेहत अचानक बिगड़ने लगी. उसका ब्लड प्रेशर अचानक नीचे गिरने लगा और उसे बेहोशी के दौरे पड़ने लगे. इसके साथ ही उसके पैरों में काफी सूजन आ गई, जिसके कारण उसके लिए चलना और सीढ़ियां चढ़ना भी मुश्किल हो गया. परेशानी बढ़ने पर वह मलप्पुरम के एस्टर मिम्स मदर अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसकी विस्तृत मेडिकल जांच की. अस्पताल की नेफ्रोलॉजिस्ट डॉक्टर गौरी एस ने पत्रकारों को बताया कि जांच में लड़की के खून और शरीर में मर्करी की बेहद खतरनाक मात्रा पाई गई है. उन्होंने जानकारी दी कि लड़की को मेंब्रेनस नेफ्रोपैथी नामक किडनी की गंभीर बीमारी हो गई है. डॉक्टर के मुताबिक समय पर सही इलाज न मिलने पर इस बीमारी से आगे चलकर और बड़ी जटिलताएं पैदा हो सकती हैं.

1 पीपीएम की जगह 12500 पीपीएम मर्करी ने किडनी को कितना नुकसान पहुंचाया?

डॉक्टर गौरी एस के अनुसार फेयरनेस क्रीम के सैंपल की लैब टेस्टिंग में गंभीर नतीजे सामने आए. क्रीम में मर्करी का स्तर 12500 पार्ट्स पर मिलियन यानी पीपीएम पाया गया, जबकि इसके लिए स्वीकार्य सीमा 1 पीपीएम से कम है. डॉक्टर ने समझाया कि मर्करी किडनी की फिल्टरिंग यूनिट्स को बुरी तरह नुकसान पहुंचा सकता है. जांच के नतीजों से साफ संकेत मिलता है कि लड़की की किडनी की बीमारी का सीधा संबंध मर्करी वाली इस क्रीम से है. डॉक्टर गौरी ने लोगों को ऐसे प्रोडक्ट्स से बचने की सलाह दी है जो तुरंत असर या रंग साफ करने का दावा करते हैं. उन्होंने कहा कि त्वचा की किसी भी समस्या के लिए ऐसी क्रीम पर भरोसा करने के बजाय डर्मेटोलॉजिस्ट से मिलकर सही इलाज कराना चाहिए.

कंपनी ने क्यों बंद किया जवाब देना?

पीड़ित लड़की का कहना है कि तबीयत खराब होने पर उसने कंपनी को अपनी समस्या के बारे में जानकारी दी थी. हालांकि कंपनी की ओर से उसे कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला. लड़की का आरोप है कि कंपनी ने शुरुआत में वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करने की बात कही, लेकिन बाद में उसके मैसेज का जवाब देना पूरी तरह बंद कर दिया. अब लड़की के परिवार ने इस कंपनी के खिलाफ कंज्यूमर कोर्ट में कानूनी कार्रवाई करने का फैसला किया है. कानूनी प्रक्रिया की तैयारी के चलते परिवार ने फिलहाल इस क्रीम का नाम सार्वजनिक नहीं किया है.

दूसरी ओर इस घटना पर प्रशासनिक स्तर पर भी कार्रवाई शुरू हो गई है. केरल राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने मीडिया रिपोर्ट्स का स्वतः संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया है. आयोग ने अपनी कार्यवाही के तहत 5 प्रमुख अधिकारियों से स्पष्टीकरण और रिपोर्ट तलब की है. इनमें स्वास्थ्य सेवा निदेशक, राज्य पुलिस प्रमुख और ड्रग्स कंट्रोलर से जवाब मांगा गया है. इसके अलावा केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण और संबंधित अस्पताल के अधीक्षक से भी रिपोर्ट मांगी गई है.

About the Author

दीपक वर्माDeputy News Editor

दीपक वर्मा की गिनती डिजिटल मीडिया के सबसे तेज और उभरते हुए चेहरों में होती है. वह न्यूज18 हिंदी के साथ डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर जुड़े हैं. दीपक ने अपने करियर में कई बड़े मुकाम हासिल किए हैं…

और पढ़ें

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top