भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

20वीं राष्ट्रीय अंतर जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता, अंडर 14-16 आयु वर्ग के खिलाड़ी...




भास्कर न्यूज| चाईबासा पश्चिमी सिंहभूम जिले के लिए गौरव की बात है। जिले के 10 एथलीटों का चयन 20वीं राष्ट्रीय अंतर जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता (नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स मीट-2026) के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) द्वारा आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता का आयोजन 14 से 16 नवंबर 2026 तक तेलंगाना के सदाशिवपेट में होगा। चयनित खिलाड़ियों का चयन अप्रैल 2026 में आयोजित जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता एवं अस्मिता लीग प्रतियोगिता में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। सभी चयनित खिलाड़ी 10 नवंबर 2026 को चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन से प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना होंगे। पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक सह एथलेटिक्स एसोसिएशन के महासचिव अजय कुमार नायक ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों का चयन होना पश्चिमी सिंहभूम जिले के लिए गर्व की बात है। इससे जिले के अन्य युवा खिलाड़ियों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। महासचिव ने जिला प्रशासन से जिले में खेलों के विकास तथा खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए सकारात्मक पहल करने की अपेक्षा व्यक्त की। पश्चिमी सिंहभूम एथलेटिक्स एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक सांसद जोबा मांझी, संरक्षक जगत मांझी, मुकुंद रूंगटा, अध्यक्ष नितिन प्रकाश, जिला खेल पदाधिकारी मार्कस हेंब्रम आदि ने चयनित सभी 10 खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं। चयनित खिलाड़ियों की सूची : अंडर-14 बालिका वर्ग :- दिया परी देवगम, ट्रायथलॉन ए, संध्या महतो, ट्रायथलॉन बी, रोशनी मुंडुइया, ट्रायथलॉन सी। अंडर-14 बालक वर्ग :- विकास गागराई, ट्रायथलॉन सी। अंडर-16 बालिका वर्ग :- गुरुवारी बांकिरा, 60 मीटर दौड़। हीरामुनी गागराई, लंबी कूद। दिव्या ज्योति तियु, 600 मीटर दौड़। अंडर-16 बालक वर्ग :- रामानंद नायक, 60 मीटर दौड़। नेल्सन सोय, पेंटाथलॉन। महेश्वर सुंबरुई, 60 मीटर दौड़ में शामिल हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top