भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

24 घंटे बिजली-पानी, किफायती किराया…रेंट पर घर लेने के लिए ये एरिया...


Last Updated:

Jamshedpur East Plant Residential Area: जमशेदपुर में किफायती किराये का घर या रूम लेना चाहते हैं तो ईस्ट प्लांट बस्ती का रुख कर सकते हैं. स्टूडेंट हों, बैचलर हों या परिवार के साथ रहना हो, यह जगह हर किसी की जरूरत को पूरा करती है. यहां आसपास ही सारी सुविधाएं हैं और रेंट ऐसा है कि जेब पर भारी नहीं पड़ता.

जमशेदपुर में नौकरी, पढ़ाई या परिवार के साथ रहने के लिए अदर आप एक अच्छे और किफायती किराए के घर की तलाश कर रहे हैं, तो ईस्ट प्लांट बस्ती आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है. शहर के बीचों-बीच स्थित यह इलाका वर्षों से अपनी सुविधाओं, शांत वातावरण और बेहतर कनेक्टिविटी के लिए जाना जाता है. यहां रहने वाले लोगों का कहना है कि यह क्षेत्र शहर की भागदौड़ के बीच भी एक पारिवारिक माहौल देता है.

ईस्ट प्लांट बस्ती की सबसे बड़ी खासियत यहां उपलब्ध बुनियादी सुविधाएं हैं. क्षेत्र में 24 घंटे बिजली और पानी की सुविधा उपलब्ध रहती है, जिससे लोगों को दैनिक जीवन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता. अच्छी सड़कें, बाजार, स्कूल, अस्पताल और सार्वजनिक परिवहन की उपलब्धता इस इलाके को और भी सुविधाजनक बनाती है. यही कारण है कि नौकरीपेशा लोग, छात्र और छोटे परिवार बड़ी संख्या में यहां रहना पसंद करते हैं.

किराए की बात करें तो ईस्ट प्लांट बस्ती शहर के दूसरे प्रमुख इलाकों की तुलना में काफी किफायती मानी जाती है. यहां सामान्य कमरे और छोटे मकानों का किराया लगभग 3000 रुपये प्रतिमाह से शुरू हो जाता है. कम बजट में रहने की सुविधा मिलने के कारण यह इलाका नए नौकरीपेशा युवाओं और छात्रों के बीच काफी लोकप्रिय है. कम खर्च में बेहतर सुविधाएं मिलना इसकी सबसे बड़ी विशेषताओं में से एक है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अगर आप थोड़ा बेहतर और सुविधाजनक घर चाहते हैं, तो लगभग 5000 रुपये प्रतिमाह में यहां अच्छे कमरे और परिवार के लिए उपयुक्त मकान आसानी से मिल जाते हैं. इन घरों में पर्याप्त जगह, बेहतर वेंटिलेशन और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहती हैं. यही वजह है कि कई परिवार वर्षों से इस क्षेत्र में रह रहे हैं और इसे सुरक्षित व आरामदायक मानते हैं.

वहीं आधुनिक सुविधाओं वाले टाइल्स और मार्बल फिनिशिंग के कमरों की तलाश करने वालों के लिए भी यहां कई विकल्प मौजूद हैं. ऐसे कमरों का किराया लगभग 7000 रुपये तक होता है. इन घरों में आधुनिक डिजाइन, आकर्षक इंटीरियर और बेहतर रखरखाव देखने को मिलता है. जो लोग थोड़ी अधिक सुविधा और आराम चाहते हैं, उनके लिए यह श्रेणी काफी बढ़िया मानी जाती है.

ईस्ट प्लांट बस्ती जमशेदपुर के उन चुनिंदा इलाकों में शामिल है जहां किफायती किराया, बेहतर सुविधाएं और पारिवारिक माहौल एक साथ मिलते हैं. शहर के केंद्र में स्थित होने के कारण यहां से किसी भी क्षेत्र तक पहुंचना आसान है. अगर आप जमशेदपुर में किराए का घर लेने की योजना बना रहे हैं, तो ईस्ट प्लांट बस्ती निश्चित रूप से आपकी सूची में शामिल होने लायक एक बेहतरीन विकल्प है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top