भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

31 दिसंबर तक दिल्ली में किसका डर? दिल्ली पुलिस ने गृह मंत्रालय...


होमताजा खबरDelhi

31 दिसंबर तक दिल्ली में किसका डर? पुल‍िस ने मंत्रालय से मांगे 22000 CAPF जवान

Last Updated:

दिल्ली पुलिस ने गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर 31 दिसंबर तक राजधानी में 22 हजार सीएपीएफ जवानों की तैनाती बढ़ाने की मांग की है. ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है क‍ि यह कदम अचानक होने वाले विरोध प्रदर्शनों और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया जा रहा है.

31 दिसंबर तक दिल्ली में किसका डर? पुल‍िस ने मंत्रालय से मांगे 22000 CAPF जवान Zoom

31 दिसंबर तक दिल्ली में किसका डर? दिल्ली पुलिस ने गृह मंत्रालय से क्यों मांगे 22,000 सीएपीएफ जवान. (फाइल फोटो)

दिल्ली पुलिस ने गृह मंत्रालय को पत्र लिखा है और 31 दिसंबर तक राजधानी में 22,000 सीएपीएफ जवानों की तैनाती मांगी है. पुलिस ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से अनुरोध किया है कि राजधानी में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की 220 कंपनियों की तैनाती 31 दिसंबर 2026 तक बढ़ा दी जाए. एक कंपनी में करीब 100 जवान होते हैं. इस तरह कुल अर्धसैनिक जवानों की यह संख्या लगभग 22,000 बैठ रही है.

25 नवंबर को गृह मंत्रालय को लिखे पत्र में दिल्ली पुलिस ने कहा है कि किसी भी आकस्मिक कानून-व्यवस्था की जरूरत से निपटने के लिए यह विस्तार जरूरी है. पत्र में किसी खास कार्यक्रम या खतरे का नाम नहीं लिया गया है. ऐसे में अटकलें लगाई जा रही हैं कि दिल्ली पुलिस ने राजधानी में इतनी कड़ी सुरक्षा की मांग क्यों की है?

गौरतलब है कि ये कंपनियां दिल्ली पुलिस को अस्थाई रूप से दी गई थीं. दिल्ली में सीजेपी और अन्य संगठनों के विरोध प्रदर्शनों के दौरान इन कंपनियों की तैनाती राजधानी में की गई थी. वहीं पत्र के अनुसार गृह मंत्रालय ने 245 कंपनियों का ठहराव 16 नवंबर से आगे बढ़ाकर 25 नवंबर तक किया था. इसके बाद 20 नवंबर के आदेश में त्रिपुरा के नगर निकाय चुनावों के लिए इनमें से 25 कंपनियों (13 सीआरपीएफ और 12 बीएसएफ) को 2 दिसंबर तक के लिए मुक्त कर दिया गया. इससे 220 कंपनियां बची हैं.

एक महीने से चल रहा है सिलसिला

दिल्ली पुलिस का यह अनुरोध अक्टूबर की शुरुआत से चले आ रहे छोटे-छोटे विस्तारों की कड़ी में है. अक्टूबर में गृह मंत्रालय ने दिल्ली के लिए कुल 301 सीएपीएफ कंपनियां मंजूर की थीं. इनमें से 221 को 6 अक्टूबर को और 80 को 8 अक्टूबर को मंजूरी मिली. इन्हें सबसे पहले अक्टूबर की शुरुआत में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शनों के लिए बुलाया गया था. इसके बाद कांग्रेस और अन्य संगठनों की रैली के चलते आगे भी दिल्ली में ही तैनात रहने के निर्देश जारी किए गए.

12 अक्टूबर को दिल्ली पुलिस ने संभावित प्रदर्शनों की तैयारी और संवेदनशील जगहों की सुरक्षा के लिए 273 कंपनियां 20 अक्टूबर तक रखने की मांग की थी. भीम आर्मी, छात्र संगठनों और दूसरे राजनीतिक समूहों के प्रदर्शन भी चिंता की वजहों में थे.

बाद में गृह मंत्रालय ने तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ा दी. इसकी वजह राजनीतिक और अन्य समूहों के “फ्लैश प्रोटेस्ट” यानी अचानक होने वाले प्रदर्शनों की आशंका बताई गई. 29 अक्टूबर को तैनाती तीसरी बार बढ़ाकर 16 नवंबर तक की गई. कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन के बैनर तले कथित “वोट चोरी” के खिलाफ 1 नवंबर को “चलो दिल्ली मार्च” बुलाया था. ऐसे में त्योहारी सीजन में कानून-व्यवस्था की चिंताओं के चलते दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखी गई.

वहीं अब एक बार फिर दिल्ली पुलिस ने गृहमंत्रालय से अतिरिक्त बल की तैनाती को 31 दिसंबर करने के लिए कहा है. ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि शायद दिल्ली पुलिस या खुफिया एजेंसियों को अचानक पैदा होने वाले विरोध प्रदर्शनों का अनुमान है.

About the Author

प्रिया गौतमSenior Correspondent

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …

और पढ़ें

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top