भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

35 साल से बादशाहत कायम! झारखंड का ये है पहला मॉल, आज...


Last Updated:

Ranchi Church Complex Mall: रांची मेन रोड का चर्च कॉम्प्लेक्स झारखंड का पहला मॉल माना जाता है. 35 साल बाद भी यहां बॉलीवुड डिजाइनर कपड़े, कावेरी रेस्टोरेंट की थाली और भीड़ का क्रेज बरकरार है. आइये जानते हैं इसके बारे में.

झारखंड की राजधानी रांची के मेन रोड स्थित चर्च कॉम्प्लेक्स को झारखंड का पहला मॉल भी कहा जाता है. वह इसलिए, क्योंकि जब मॉल का नाम तक नहीं था, तब 35 साल पहले यह बनकर तैयार हुआ था. एक ही छत के नीचे लोगों को रेस्टोरेंट से लेकर बड़े डिजाइनर ड्रेस लेकर आइसक्रीम और एंटरटेनमेंट हर एक सुविधा यहां पर मिलती थी.

यह 35 साल पुरानी है. आज इसे रांची का सेंटर पॉइंट कहा जाता है. रांची के मशहूर साहित्यकार मनोज करपदार बताते हैं कि रांची में अगर सबसे पहला मॉल या सबसे पहले शॉपिंग करने का एरिया कहें तो यही था. जब से रांची आया हूं तब से इसे देखा है. इससे पहले कुछ भी नहीं था.  पहले छोटी-मोटी दुकान हुआ करते थे. यहां पर जाना लोगों का सपना हुआ करता था कि यहां से शॉपिंग करना है.

आज से 20 साल पहले मुझे याद है. ब्रांडेड स्टोर, ब्रांडेड कपड़े करीना कपूर फैशन वाला कपड़ा यह सब लोग तो जानते भी नहीं थे. उस समय यहां पर बॉलीवुड डिजाइनर कपड़ा मिलता था और यहां से अगर आपने कपड़ा खरीदा तो लगता था कि आप बहुत ही अमीर हैं. यहां खरीदार में ऐसी फीलिंग आती थी. यहां पर घूमने का मतलब है कि आप काफी अच्छी लाइफ जी रहे है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

यहां पर आपको कुल्फी से लेकर बिग शॉप देखने को मिलेगा. मनोज बताते हैं क्योंकि ये रांची के प्राइम लोकेशन में भी है. यह भी एक कारण है कि इसका महत्व आज भी उतना ही है. जितना 35 साल पहले था. कावेरी रेस्टोरेंट की थाली खाने के लिए तो लोग दूर-दूर से आते हैं मात्र ₹300 में ऐसी थाली की दो लोग भी खत्म न कर पाएं और क्वालिटी ऐसी की एक बार आएंगे तो दोबारा दौड़े चले आएंगे.

यही कारण है कि इतने सालों से क्वॉलिटी मेंटेन करने की क्षमता की वजह से आज भी यह रांची के दिल की धड़कन कहा जाता है. रात में यहां की सुंदरता और भी देखते बनती है. आज भी यहां पर उतनी ही भीड़ होती है. जितना आज से करीब 20 साल पहले होती थी. आज भी किसी को करीना कपूर ड्रेस लेना है तो यहीं आते हैं.

आज रांची में कई लग्जरी मॉल आ चुके हैं, लेकिन सबसे खास बात यह है कि इस माल का क्रेज आज भी कम नहीं हुआ है. वह इसलिए क्योंकि यहां की क्वालिटी आज भी जस का तस है. यहां पर आज बॉलीवुड डिजाइनर कपड़े से लेकर मेकअप के बड़े-बड़े शोरूम, क्रिकेट किट से लेकर बॉल और पूरे झारखंड का सबसे फेमस कावेरी रेस्टोरेंट है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top