Last Updated:
कुआलालंपुर से कोच्चि आ रही बाटिक एयर की फ्लाइट में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री ने उड़ान के दौरान इमरजेंसी एग्जिट डोर खोलने की कोशिश करने लगा. केबिन क्रू और अन्य यात्रियों ने तुरंत उसे काबू में कर लिया. विमान के कोच्चि एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरने के बाद यात्री को सीआईएसएफ ने हिरासत में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया है.
प्लेन का इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश करने वाले पैसेंजर को कोची एयरपोर्ट से अरेस्ट किया गया है. (एआई न्यूज)
कोच्चि. कुआलालंपुर से कोच्चि आ रही बाटिक एयर की फ्लाइट में अचानक हड़कंप मच गया. दरअसल, प्लेन में मौजूद एक पैसेंजर अचानक इमरजेंसी एग्जिट डोर खोलने की कोशिश करने लगा. गनीमत रही कि समय रहते केबिन क्रू और फ्लाइट में मौजूद दूसरे पैसेंजर्स ने उसे पकड़ लिया. इसके बाद, यह पैसेंजर पूरी फ्लाइट के दौरान क्रू और पैसेंजर्स की निगरानी में रहा.
सूत्रों के अनुसार, यह घटना बुधवार रात की है. प्लेन के कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरते ही आरोपी पैसेंजर को हिरासत में ले लिया गया. उसकी पहचान केरल के पलक्कड़ निवासी जमशीर के रूप में हुई है. सीआईएसएफ ने आरोपी पैसेंजर से प्रारंभिक पूछताछ के बाद नेडुम्बसेरी पुलिस के हवाले कर दिया है. वहीं, पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.
पुलिस और एविएशन सिक्योरिटी से जुड़ी एजेंसीज अब पैसेंजर से पूछताछ कर रही हैं. जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि उसने हवा में ऐसी हरकत क्यों की और उसके पीछे क्या वजह थी. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना उस समय हुई जब प्लेन कुआलालंपुर से कोच्चि की ओर उड़ान भर रहा था. इस घटना के बावजूद प्लेन ने अपनी बाकी की उड़ान पूरी की. कोच्चि एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग के बाद सीआईएसएफ ने आरोपी पैसेंजर को अपनी हिरासत में ले लिया.
फिलहाल, एक को-पैसेंजर की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है. अब जांच एजेंसियां एयरलाइन की रिपोर्ट, केबिन क्रू और यात्रियों के बयान के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही हैं. गनीमत रही कि इस घटना में किसी भी पैसेंजर या केबिन क्रू को कोई चोट नहीं आई है और प्लेन सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंच गया.
About the Author
Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international…
और पढ़ें