भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

44°C तापमान, भीषण लू! चतरा, पलामू में आग बरसाएगा पारा, रांची, धनबाद...


रांची: झारखंड में आज का मौसम दो रंगों में नजर आएगा. एक ओर झारखंड के उत्तर-पश्चिमी जिलों में भीषण गर्मी और हीटवेव का असर बना रहेगा. वहीं, दूसरी ओर कई जिलों में आंधी, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है. IMD के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान लोगों को गर्मी और प्री-मानसून गतिविधियां दोनों का सामना करना पड़ सकता है. गरहवा, पलामू और चतरा जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में अधिकतम तापमान 44-45°C तक पहुंच सकता है. जबकि कोडरमा, हजारीबाग और बोकारो जैसे क्षेत्रों में भी 41-43°C के आसपास तापमान रहने की संभावना है. इसके अलावा दक्षिणी और मध्य जिलों रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा में तापमान थोड़ा कम रहेगा. रांची में अधिकतम 38-40°C के आसपास रह सकता है.

झारखंड में यहां रहेगा सबसे ज्यादा तापमान

झारखंड में सबसे अधिक तापमान पलामू प्रमंडल के जिलों में दर्ज होने की संभावना है. डालटनगंज मेदिनीनगर लगातार राज्य का सबसे गर्म स्थानों में शामिल रहा है और यहां आज का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है. गढ़वा और चतरा में भी पारा 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

झारखंड के इन जिलों में बारिश का अलर्ट

झारखंड में यहां है आंधी-बारिश की संभावना

रांची मौसम विभाग के अनुसार धनबाद, गिरिडीह, बोकारो, हजारीबाग और कोडरमा में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इन जिलों में हवाएं 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं. इसके अलावा रांची, खूंटी, गुमला और रामगढ़ में भी गरज के साथ बारिश के छींटे पड़ने तथा 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है.

झारखंड के इन जिलों में आईएमडी का अलर्ट

यहां रहेगा आंधी-तूफान और वज्रपात का अलर्ट

पूर्वोत्तर और मध्य झारखंड के कई जिलों आज वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है. रांची मौसम विभाग ने किसानों और खुले क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है. इस दौरान तेज हवाओं के कारण पेड़ गिरने और बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका भी जताई गई है.

झारखंड में यहां रहेगा सबसे कम तापमान

राजधानी रांची और आसपास के पठारी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान अपेक्षाकृत कम रहने की संभावना है. रांची में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. जबकि कुछ ऊंचाई वाले जिलों में तापमान इससे थोड़ा नीचे भी जा सकता है.

झारखंड में यहां मिलेगी गर्मी से राहत

रांची मौसम विभाग का अनुमान है कि 28 मई से राज्य के दक्षिणी, मध्य और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी. इसके प्रभाव से अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top