Last Updated:
Jharkhand Aaj Ka Mausam: झारखंड में तेज गर्मी के बीच कई जिलों में आज से 30 अप्रैल तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान आंधी और ओलावृष्टि की भी संभावना है. रांची मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. आइये जानते हैं आज झारखंड का मौसम कैसा रहने वाला है.

झारखंड में हीटवेव के बीच कई जिलों में बारिश का अलर्ट
रांची: झारखंड का मौसम आज मिश्रित रहने वाला है. झारखंड में एक तरफ जहां तेज गर्मी, तो दूसरी तरफ बारिश, आंधी और ओलावृष्टि हो सकती है. इसके लिए रांची मौसम विभाग ने 28-30 अप्रैल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. रांची मौसम विभाग के अनुसार आज झारखंड के कुछ जिलों में वज्रपात और आंधी का भी खतरा बना रहेगा. यह बारिश बढ़ती गर्मी से थोड़ी राहत दिलाएगी, हालांकि नमी बढ़ने से गर्मी का एहसास अधिक हो सकता है. ऐसे में कहा जा सकता है कि आज कुल मिलाकर मौसम मिश्रित रहने वाला है.
झारखंड के इन जिलों में हो सकती है बारिश
बता दें कि झारखंड के उत्तर-पूर्वी, मध्य और दक्षिणी जिलों में आज बारिश की गतिविधि ज्यादा देखने को मिल सकती है. जहां दुमका, गिरिडीह, देवघर, साहिबगंज जैसे इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है. इसके अलावा रांची, बोकारो, धनबाद, जमशेदपुर में दोपहर या शाम के समय गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. खासकर जमशेदपुर में तो 50-70% तक बारिश की संभावना जताई गई है. कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि आज झारखंड के 10 से अधिक जिलों में बारिश हो सकती है. इस बारिश से लोगों को हीटवेव से थोड़ी राहत भी मिल सकती है.
शहरों का तापमान और AQI
| शहर | तापमान अधिकतम/न्यूनतम | AQI |
| रांची | 42/27 | 140 |
| जमशेदपुर | 45/30 | 140 |
| पलामू | 44/27 | 130 |
| हजारीबाग | 42/26 | 160 |
आज झारखंड के पलामू का अधिकतम तापमान लगभग 43-44°C रह सकता है. जो झारखंड में सबसे अधिक तापमान माना जा रहा है. इसके अलावा चाईबासा, सरायकेला, जमशेदपुर का तापमान 42-43°C के आसपास रह सकता है. साथ ही बोकारो, गोड्डा और रांची का तापमान 40-42°C रह सकता है. इसके अलावा रांची के नामकुम में सबसे कम तापमान 22°C दर्ज किया गया है. जबकि हजारीबाग और गुमला जैसे जिलों का तापमान 23-24°C के करीब रह सकता है.
27 अप्रैल को सबसे अधिक झारखंड के गर्म रहने वाले जिले
आज झारखंड का मौसम गर्म रहने वाला है, लेकिन बारिश की वजह से हीटवेव से लोगों को काफी राहत मिल सकती है. वहीं, 29-30 अप्रैल को भी इसी तरह की स्थिति बनी रह सकती है. जहां कई जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है. आज तापमान में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं होने वाला है, लेकिन नमी बढ़ने से उमस वाली गर्मी महसूस हो सकती है. ऐसे में कहा जा सकता है कि कुछ जिलों में तपिश, तो कुछ जिलों में राहत भरी बारिश होने की संभावना है.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें