भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

हरिद्वार से लेकर माता वैष्णो तक के दर्शन का मौका, IRCTC ने...


Last Updated:

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी आपको हरिद्वार, ऋषिकेश, अमृतसर, वैष्णो देवी मंदिर और मथुरा घूमने का अवसर दे है. अगर आप इस पैकेज के तहत बुकिंग करते हैं तो आपको भारत गौरव स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन से घूमने का मौका मिलेगा. आइए जानते हैं पैकेज से जुड़ी सभी जरूरी डिटेल.

IRCTC लाया हरिद्वार से वैष्णो देवी तक के लिए सस्ता पैकेज, बस इतना है किरायाZoom

भारत में मान्यता प्राप्त शक्ति पीठ मंदिरों में से एक है वैष्णो देवी मंदिर
(फोटो- istock)

IRCTC Tour Package: पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारतीय रेलवे का उपक्रम आईआरसीटीसी (IRCTC) देश-विदेश के टूर पैकेज लॉन्च करता रहता है. इन पैकेज के तहत आपको टूरिस्ट स्थानों से लेकर धार्मिक स्थलों के दर्शन का मौका मिलता है. इसी कड़ी में अब आईआरसीटीसी आपके लिए उत्तर भारत देवभूमि टूर पैकेज लेकर आया है. इस पैकेज में अगर आप बुकिंग करते हैं तो आपको भारत गौरव स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन (Bharat Gaurav Special Tourist Train) से देश के अलग-अलग धार्मिक स्थलों के दर्शन का मौका मिलेगा.

आईआरसीटीसी के इस पैकेज के तहत आपको हरिद्वार, ऋषिकेश, अमृतसर, वैष्णो देवी मंदिर और मथुरा घूमने का मौका मिलेगा. 8 रात और 9 दिन के इस पैकेज की शुरुआत 28 अक्टूबर को पुणे से होगी. इस पैकेज में यात्री पुणे के अलावा लोनावाला, कर्जत, कल्याण, वसई रोड, वापी, सूरत और वडोदरा स्टेशनों से बोर्डिंग/डिबोर्डिंग कर सकेंगे. इस टूर पैकेज के लिए बुकिंग यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट irctctourism.com पर जाकर कर सकते हैं.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top