भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

60KM की रफ्तार से हवाएं, वज्रपात! रांची, बोकारो… झारखंड के 11 जिलों...


रांची : झारखंड में आज मौसम का मिजाज सक्रिय रहने वाला है. IMD के अनुसार राज्य के कई जिलों में आज बारिश, वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना है. दक्षिणी, मध्य और पूर्वी जिलों में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि कुछ जिलों में तेज गर्जना और आंधी-बारिश भी देखने को मिल सकती है. वहीं, आज रांची, खूंटी, रामगढ़ समेत 11 जिलों में बारिश की संभावना है. जबकि पलामू, गढ़वा, चतरा में सबसे ज्यादा गर्मी रहने वाली है. यहां का तापमान 38 से 41 डिग्री तक रह सकता है.

झारखंड के 11 जिलों में होगी बारिश

आज रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा, देवघर, दुमका, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में अच्छी बारिश होने की संभावना जताई गई है. वहीं, कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश के दौर चल सकते हैं, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. IMD के अनुसार 17-23 जून तक बिहार-झारखंड में बारिश लगातार जारी रहने की संभावना है.

झारखंड के 11 जिलों मे बारिश का अलर्ट

झारखंड के इन जिलों में तूफान मचाएगा तांडव

रांची मौसम विभाग ने आज रांची समेत कई जिलों के लिए आंधी-तूफान और वज्रपात की चेतावनी जारी की है. वहीं, कुछ जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. आज रांची, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, दुमका, जामताड़ा और पूर्वी सिंहभूम के लोगों को विशेष सतर्क रहने की सलाह दी गई है. इसके साथ ही कई जिलों में भारी बारिश का भी डर बना रहेगा.

झारखंड के इन जिलों में रहेगी सबसे ज्यादा गर्मी

हालांकि झारखंड के अधिकांश जिलों में मौसम आज सुहावना रहेगा, लेकिन पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में गर्मी का असर अपेक्षाकृत अधिक बनी रह सकती है. वहीं, डाल्टनगंज (पलामू) क्षेत्र में तापमान अन्य जिलों की तुलना में ज्यादा रहने की संभावना है. यहां उमस और गर्म हवाओं से लोगों को परेशानी हो सकती है. वहीं, दक्षिणी जिलों रांची, गुमला, लोहरदगा में बारिश से तापमान 34-36°C तक पहुंच सकता है.

इन जिलों का मौसम रहेगा सुहावना

आज रांची, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, रामगढ़ और बोकारो में बारिश और बादलों की वजह से मौसम काफी सुहावना रहने की उम्मीद है. वहीं, दिन के तापमान में गिरावट आने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी और शाम के समय ठंडी हवाएं चल सकती हैं. इसके अलावा रामगढ़, हजारीबाग जैसे मध्य-दक्षिणी जिलों में बादल, हल्की बारिश और ठंडी हवाओं से मौसम सुहावना और राहत भरा रहेगा. जहां न्यूनतम तापमान 22-26°C के आसपास रह सकता है.

झारखंड में बुधवार का यहां हुई बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान रांची और आसपास के पठारी क्षेत्रों समेत राज्य के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई. रांची, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, रामगढ़, देवघर और पूर्वी सिंहभूम के कई इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई. इसके अलावा बारिश के कारण तापमान में कमी आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली. कई जिलों में तेज हवाएं भी चलीं, जिससे मौसम पूरी तरह बदला हुआ नजर आया.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top