भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पीएम मोदी 15 अगस्‍त को लाल किला से करेंगे देश को संबोधित,...


होमताजा खबरदेश

PM मोदी 15 अगस्‍त को लाल किला से करेंगे देश को संबोधित, जानें क्‍यों है खास

Last Updated:

PM Modi Red Fort Speech: पूरा देश इस वक्‍त देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ है. इस बार का स्‍वतंत्रता दिवस बेहद खास है, क्‍योंकि इसी साल ‘वंदे मातरम’ के 150 साल पूरे हो रहे हैं. इस पल को ऐतिहास‍िक बनाने के लिए पूरी तैयारी की गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किला के प्राचीर से तकरीबन 5000 स्‍पेशल गेस्‍ट की मौजूदगी में देश को संबोधित करेंगे.

PM मोदी 15 अगस्‍त को लाल किला से करेंगे देश को संबोधित, जानें क्‍यों है खासZoom

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 80वें स्‍वाधीनता दिवस के मौके पर 15 अगस्‍त 2026 को लाल किला के प्राचीर से देश को संबोधित करेंगे.

PM Modi Red Fort Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अगस्त 2026 को लाल किले से 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का नेतृत्व करेंगे. इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ और विकसित भारत@2047 के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका को समर्पित होगा. पहली बार लाल किले पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में ‘वंदे मातरम्’ की विशेष प्रस्तुति होगी. प्रधानमंत्री मोदी के लाल किले पहुंचने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह उनका स्वागत करेंगे. इसके बाद दिल्ली क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल राजेश सेठी प्रधानमंत्री को सलामी मंच तक ले जाएंगे, जहां तीनों सेनाओं और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टुकड़ी उन्हें सामान्य सलामी देगी. प्रधानमंत्री इसके बाद गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण करेंगे. इस बार के स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर तकरीबन 5000 विशेष अतिथि भी मौजूद रहेंगे.

इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह के समन्वय की जिम्मेदारी भारतीय सेना को दी गई है. प्रधानमंत्री मोदी के गार्ड ऑफ ऑनर में सेना, नौसेना, वायुसेना और दिल्ली पुलिस से एक-एक अधिकारी तथा 24-24 जवान शामिल होंगे. गार्ड ऑफ ऑनर की कमान लेफ्टिनेंट कर्नल अर्जुन सिंह संभालेंगे. गार्ड ऑफ ऑनर के निरीक्षण के बाद प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर पर पहुंचेंगे. वहां चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एनएस राजा सुब्रमणि, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह, नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन और थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ समेत शीर्ष सैन्य अधिकारी उनका स्वागत करेंगे. प्रधानमंत्री राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे. कैप्टन सोनिया सिंह चौहान ध्वजारोहण में उनकी सहायता करेंगी.

21 तोपों से सलामी

ध्वजारोहण के साथ 1721 फील्ड बैटरी (सेरेमोनियल) की स्वदेशी 105 एमएम लाइट फील्ड गनों से 21 तोपों की सलामी दी जाएगी. इसके साथ राष्ट्रीय ध्वज गार्ड राष्ट्र सलामी देगा. ध्वजारोहण के बाद सेना का बैंड ‘वंदे मातरम्’ की धुन बजाएगा और समारोह में मौजूद लोग राष्ट्रीय गीत का सामूहिक गायन करेंगे. इसके बाद राष्ट्रगान होगा. समारोह को और भव्य बनाने के लिए भारतीय वायुसेना के दो एमआई-17 हेलीकॉप्टर लाल किले के ऊपर से पुष्पवर्षा करेंगे. इनमें से एक हेलीकॉप्टर राष्ट्रीय ध्वज और दूसरा ‘वंदे मातरम्’ अंकित ध्वज लेकर उड़ान भरेगा. इसके बाद प्रधानमंत्री राष्ट्र को संबोधित करेंगे.

युवाओं की विशेष भागीदारी

इस वर्ष समारोह में युवाओं की विशेष भागीदारी रहेगी. प्रधानमंत्री के संबोधन के समापन पर राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के कैडेट और ‘मेरा भारत’ स्वयंसेवक ‘वंदे मातरम्’ और फिर राष्ट्रगान प्रस्तुत करेंगे. समारोह में सेना, नौसेना और वायुसेना के करीब 2,500 बालक-बालिका कैडेट और ‘मेरा भारत’ स्वयंसेवक हिस्सा लेंगे. ये युवा लाल किले की प्राचीर के सामने ज्ञान पथ पर बैठेंगे और ‘वंदे मातरम्’ की आकृति बनाएंगे. ज्ञान पथ पर ‘विकसित भारत@2047’ की थीम को दर्शाने वाले व्यू-कटर भी लगाए जाएंगे. इस तरह 2026 का स्वतंत्रता दिवस समारोह देश की स्वतंत्रता की विरासत, राष्ट्रीय गीत की ऐतिहासिक यात्रा और 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य में युवा पीढ़ी की ऊर्जा को एक साथ रेखांकित करेगा.

About the Author

Manish Kumar

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top