भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गोड्डा में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश:दो गिरफ्तार; दोनों का है आपराधिक...




गोड्डा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरों के एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर चोरी की 13 मोटरसाइकिलें, दो मास्टर चाबी और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। यह गिरोह गोड्डा और भागलपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय था। जिले और आसपास के इलाकों में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं के बाद गोड्डा एसपी मुकेश कुमार के निर्देश पर एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया था। इस टीम ने तकनीकी और अन्य सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए इन दो अभियुक्तों को पकड़ा। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान साहिबगंज निवासी भोला पंडित 30 और अभिषेक कुमार 19 वर्ष जिला भागलपुर (बिहार) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, ये आरोपी गोड्डा, साहेबगंज और बिहार के भागलपुर जिले के विभिन्न स्थानों से मोटरसाइकिलें चुराते थे। चोरी की गई मोटरसाइकिलों को वे भागलपुर जिले के आसपास के क्षेत्रों में अज्ञात लोगों को बेच देते थे। पूछताछ के दौरान दोनों ने कई मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। 13 बाइक के अलावा, दो मास्टर चाबी और वीवो कंपनी के दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, भोला पंडित के खिलाफ मेहरमा, महागामा, कहलगांव, बोरियो, नगर साहेबगंज और अन्य थानों में मोटरसाइकिल चोरी व अन्य संबंधित धाराओं के तहत कुल 14 मामले दर्ज हैं। वहीं, अभिषेक कुमार के खिलाफ मेहरमा, बोरियो और ललमटिया सहित अन्य थानों में छह मामले दर्ज होने की जानकारी मिली है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top