भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

केएन बक्शी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में मेहंदी प्रतियोगिता, छात्राओं ने दिखाई कलात्मक...



केएन बक्शी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में गुरुवार को खेल और सांस्कृतिक विभाग की ओर से मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने हाथों पर खूबसूरत व कलात्मक डिजाइन बनाकर हुनर का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्य डॉ. अजीत कुमार सिंह ने सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच और आत्मविश्वास बढ़ता है, साथ ही वे अपनी भारतीय संस्कृति और परंपरा से जुड़े रहते हैं। इस अवसर पर उपप्राचार्य बिनोद कुमार सुमन, डॉ. शंकर सिंह, प्रो. निलेश लकड़ा और डॉ. रंजीत कुमार मौजूद रहे। वहीं प्रतिभागियों में पम्मी कुमारी, सत्येंद्र मंडल, अदिति टुडू, विनीता सोरेन, राजेंद्र हांसदा, डॉली किरण बेसरा, सुरुजमुनि सोरेन, आरती कुमारी, एमिली हांसदा, मुकेश टुडू, दीपा कुमारी, मनीषा मुर्मू, अनीता सोरेन, शांति मुर्मू, अंजना हेम्ब्रम, पार्वती हांसदा और आशा कुमारी समेत कई छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top