भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जम्मू कश्मीर के रियासी में देखे गए तीन खूंखार आतंकी, सुरक्षाबलों ने...


होमताजा खबरदेश

रियासी में देखे गए तीन आतंकी, सुरक्षाबलों ने पूरा इलाका घेरा, सर्च ऑपरेशन जारी

Last Updated:

जम्मू कश्मीर के रियासी जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां सधनी इलाके में तीन संदिग्ध आतंकी देखे गए हैं. इसके बाद सुरक्षाबलों ने तुरंत एक्शन लेते हुए पूरे इलाके को घेर लिया है. संदिग्धों की तलाश के लिए जंगलों में बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. सुरक्षा एजेंसियों ने चप्पे-चप्पे पर निगरानी बढ़ा दी है. हर आने-जाने वाले रास्ते पर कड़ी नजर रखी जा रही है.

रियासी में देखे गए तीन आतंकी, सुरक्षाबलों ने पूरा इलाका घेरा, सर्च ऑपरेशन जारीZoom

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर में रियासी जिले के सधनी इलाके के स्थानीय लोगों ने तीन संदिग्ध आतंकियों को देखने की सूचना दी है. इसके तुरंत बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को अपने घेरे में ले लिया है. सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस का जॉइंट सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है. इलाके की कड़ी घेराबंदी कर दी गई है. सुरक्षाबल आसपास के घने जंगलों और संदिग्ध ठिकानों को खंगाल रहे हैं. आतंकियों को भागने से रोकने के लिए हर रास्ते पर पहरा बिठा दिया गया है. सेना ने इस ऑपरेशन के लिए अपनी चौकसी बढ़ा दी है. खुफिया एजेंसियों को भी अलर्ट पर रखा गया है. फिलहाल इलाके में किसी भी बाहरी व्यक्ति की एंट्री रोक दी गई है.

गांववाले भी कर रहे तलाश में सहयोग

मौके पर पहुंचे डीआईजी उधमपुर रेंज शिव कुमार शर्मा ने बताया कि ग्रामीणों ने कुछ अज्ञात व्यक्तियों को देखे जाने की सूचना दी थी. सूचना मिलते ही इलाके को कॉर्डन कर संयुक्त सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया. उन्होंने कहा कि पुलिस के साथ सभी संबंधित सुरक्षा एजेंसियों की टीमें मौके पर मौजूद हैं. अलग-अलग हिस्सों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. सुरक्षा बल संदिग्धों की तलाश के साथ इलाके की सुरक्षा व्यवस्था भी जांच रहे हैं.

डीआईजी शिव कुमार शर्मा ने स्थानीय लोगों के सहयोग की सराहना की. उन्होंने कहा कि ग्रामीण पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को पूरा सहयोग दे रहे हैं. उनकी सतर्कता से समय पर सूचना मिली. अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को दें. फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है.

About the Author

दीपक वर्माDeputy News Editor

दीपक वर्मा की गिनती डिजिटल मीडिया के सबसे तेज और उभरते हुए चेहरों में होती है. वह न्यूज18 हिंदी के साथ डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर जुड़े हैं. दीपक ने अपने करियर में कई बड़े मुकाम हासिल किए हैं…

और पढ़ें





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top