Last Updated:
Ranchi Success Story: झारखंड की राजधानी रांची की किरण ने 60 की उम्र में जयपुरी कलेक्शन साड़ी ब्रांड खड़ा किया है. आज उनके यहां 20 से 25 लोगों को रोजगार मिला है. उनकी सालाना कमाई 14 लाख से ज्यादा है. उनकी साड़ियों के खरीदारों के लिए देशभर में 5000 से अधिक पेटेंट कस्टमर हैं. आइये जानते हैं उनकी सफलात के बारे में.
रांची: जहां लोग नौकरी से रिटायर होने के बाद आराम करते हैं. वहीं, झारखंड की राजधानी रांची की किरण 60 -65 की उम्र में अपना साड़ी का ब्रांड खड़ी कर दी हैं, जिनका नाम जयपुरी कलेक्शन है. इसके तहत वह खास तौर पर सिर्फ और सिर्फ जयपुर के जो फेमस डिजाइंस और फैब्रिक होते हैं, उनसे रिलेटेड साड़ी बनवाने का काम करती है. आइये जानते हैं उनके बारे में.
किरण के कारीगर इनको साड़ी बना कर देते हैं और इनकी सभी साड़ी डिजाइंस काफी यूनिक होते हैं. 40 साल की उम्र में इन्होंने काम करना शुरू किया और आज आलम यह है की सालाना कमाई 14 लाख के ऊपर है. किरण ने लोकल 18 को बताया 20-25 साल पहले उन्होंने काम शुरू किया था. तब नहीं पता था कि उनका बिजनेस इस लेवल तक पहुंच जाएगा. आज उनके पास 20 से 25 लोग काम करते हैं.
जयपुरी साड़ी है सबसे खास
किरण बताती हैं कि उनके पास आपको जयपुर कलेक्शन के साड़ी से लेकर घाटचोला लहंगा, सलवार सूट और भी बहुत कुछ देखने को मिलेगा. खासतौर पर दोजा सिल्क साड़ी जिस पर गोल्डन कलर से पूरा का पूरा फैब्रिक बनाया गया. दिखने में लगेगा जैसे कि पल्लू सोने का है. इस तरह की साड़ी खासकर दुल्हन पसंद करती हैं. इन साड़ियों की कीमत 5000-8000 तक होती है.
इसके अलावा आपको उनके पास कई प्रकार के सलवार सूट वह भी जयपुरी सिल्क में देखने को मिलेगा. इसमें बंदेज़ डिजाइन सबसे हिट होता है. एक बार कस्टमर ले जाते हैं तो बार-बार लेते हैं. वह इसलिए क्योंकि हमारे स्टिचिंग की क्वालिटी बड़े-बड़े ब्रांड को टक्कर देती है. स्टिचिंग और फैब्रिक यह दो चीजों पर उन्होंने अपना कमांड करके रखा है. यही कारण है कि आज पूरे देश में 5000 से अधिक उनके पेटेंट कस्टमर है.
आज खुद बॉस हैं किरण
किरण बताती हैं मेरे बच्चे बड़े हो गये हैं. सबसे अच्छी बात यह क्या आज बच्चे भी कमा रहे है और वह बच्चों से भी ज्यादा कमा रही हैं. किसी पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है, किसी से एक रुपए मांगने की जरूरत नहीं है. बल्कि, पर्व और त्योहार पर वह खुद बच्चों को गिफ्ट देकर आती हैं और इस बात का उन्हें बड़ा फक्र महसूस होता है कि इस उम्र में भी वह बॉस हैं.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें