भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

800 से अधिक घुटनों का ऑपरेशन कर चुके हैं डॉ. उज्ज्वल, जानें...


Last Updated:

Health News: झारखंड की राजधानी रांची के मेदांता हॉस्पिटल में ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉक्टर उज्जवल सिन्हा ने एक हजार से अधिक नी रिप्लेसमेंट ऑपरेशन किए हैं. उन्होंने ऑपरेशन के बाद फिजियोथैरेपी को बेहद जरूरी बताया है. आइये जानते हैं डाक्टर ने कहा.

ख़बरें फटाफट

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के मेदांता हॉस्पिटल में जाने माने ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉक्टर उज्जवल सिन्हा ने 800 से अधिक घुटनों का रिप्लेसमेंट ऑपरेशन कर डाला है. उन्होंने बताया कि अक्सर लोगों को घुटनों को रिप्लेसमेंट को लेकर कई सारे वहम होते हैं. जिस चलते वह दर्द बर्दाश्त करते हैं, लेकिन ऑपरेशन नहीं करवाते हैं. आइये जानते हैं डाक्टर के बारे में.

डॉ. उज्जवल बताते हैं कि हमने जो भी ऑपरेशन किया है. उसमें सक्सेस रेट 95% से अधिक है. हां 5% कुछ ऐसे होते हैं कि उम्र का तकादा होता है या फिर ऑपरेशन के बाद लोग फिजियोथैरेपी नहीं करवाते हैं. यही सबसे बड़ी गलती होती है. उन्हें लगता है कि ऑपरेशन हो गया, अब हम ठीक हो गये हैं. बस यही एक बड़ी गलती कर बैठते हैं.

फिजियोथैरेपी है सबसे जरूरी

डॉ. उज्जवल बताते हैं कि फिजियोथैरेपी सबसे जरूरी है. वह समझाते हुए बताते हैं देखिए, आपने घुटना तो बदलवा लिया, सरफेस बदल गया, लिगामेंट बदल गया, लेकिन फोर्स तो मिलना चाहिए ना. इसे ताकत तो मिलना चाहिए ना. आपके मसल्स में आपके मांसपेशी में ताकत ही नहीं है, पूरी तरह लूज हो चुका है, तो फिर आप सही से चलेंगे कैसे, तो फिजियोथैरेपी आपकी मांसपेशियों में ताकत देने का काम करती है.

इसीलिए रिप्लेसमेंट के बाद फिजियोथैरेपी आप सोचिए. एक दवाई की तरह है यह करना बेहद जरूरी है, सिर्फ नया घुटना लगाने से कुछ नहीं होगा और जो इस बात को सीरियसली लेते हैं. उसकी कोई दिक्कत नहीं और कई बार लोगों के मन में वहम होती है कि घुटना केवल 8 से 10 साल चलता है. यह बिल्कुल गलत बात है. हमारे सामने 20 से 25 साल तक आराम से लोग निकाल रहे हैं.

25 साल तक कोई टेंशन नहीं

डॉ उज्जवल बताते हैं कि 25 साल तक ऑपरेशन के बाद आपको कोई टेंशन नहीं लेना है. हां, बस आपको फिजियोथैरेपी करवाते रहना है. इससे अतिरिक्त और कुछ नहीं और उसके बाद अगर कोई दिक्कत होता है तो आज हमारे पास इतने एडवांस टूल और मेकैनिज्म है कि हम फिर से उसे रिपेयर करते हैं. इसीलिए लोगों को घबराने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से  Hindi.News18.com<…

और पढ़ें





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top