भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

स्कूलों में 75% से कम उपस्थिति वाले छात्रों को परीक्षा फॉर्म नहीं...




भास्कर न्यूज | लातेहार उपायुक्त संदीप कुमार ने बैठक कर शिक्षा विभाग से जिले के सरकारी विद्यालयों में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, शिक्षक उपस्थिति एवं प्रशासनिक कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने विद्यालयों में शिक्षकों एवं छात्रों की उपस्थिति की जानकारी ली। सभी प्रखंडों में ई-विद्या वाहिनी से शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने की बात कही। अपार आईडी जेनरेशन का कार्य निर्धारित समय पर शत-प्रतिशत पूरा करने, विद्यार्थियों का आधार कार्ड बनवाने के लिए इस प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। जिन विद्यार्थियों की उपस्थिति 75 प्रतिशत से कम है, उन्हें परीक्षा प्रपत्र (फॉर्म) भरने की अनुमति नहीं दी जाए। साथ ही, विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों के नामांकन एवं उपस्थिति की जानकारी लेते हुए सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को अपने क्षेत्र अंतर्गत स्कूलों का निरंतर निरीक्षण कर विद्यालय में विद्यार्थियों की उपस्थिति, शौचालय एवं पीने की पानी समेत अन्य सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित कराने, जिले के प्रत्येक स्कूलों का संचालन सही तरीके से करते हुए स्कूलों में बच्चों के ड्रेस, पानी एवं शौचालय के साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने पीएम पोषण (मध्याहन भोजन) योजना की समीक्षा करते हुए डीएसई को जिले का आच्छादन दर बढ़ाने, शत प्रतिशत बच्चों को ससमय राशन, पुस्तक एवं योग्य बच्चो को छात्रवृत्ति, स्कूलों में नियमित हेल्थ चेकअप शिविर लगाकर बच्चों के स्वास्थ्य की जांच अनिवार्य कराने के निर्देश दिए। बैठक में डीडीसी सैय्यद रियाज अहमद, डीईओ प्रिंस कुमार, डीएसई गौतम कुमार साहू, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. चंदन के अलावे सभी बीईईओ समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top