![]()
भास्कर न्यूज|लोहरदगा जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल पर सुविधा और सुरक्षा बढ़ाने को लेकर जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा। इसे लेकर समिति ने सहमति दे दी है। समय-समय पर पर्यटन के क्षेत्र में पर्यटकों के सुविधा के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किया भी गए हैं। हालांकि अन्य जिलों की तुलना में पर्यटन क्षेत्र में विकास के कार्य नदारद रही है, फिर भी एक बार फिर उम्मीद की किरण जगी है। लोहरदगा उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने जिला पर्यटन समिति की बैठक में लावापानी जलप्रपात और 27 नंबर रेलवे ब्रिज पर्यटन स्थल को कैटेगरी “अ” में अपग्रेड करने का निर्णय लिया। कोराम्बे विष्णुपद मंदिर को कैटेगरी सी से बी में अपग्रेड करने का निर्देश दिया गया। डीसी ने कहा कि जिला के अधिसूचित पर्यटन स्थलों का विकास करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाएं। नंदिनी जलाशय में पर्यटकों के लिए बोटिंग की सुविधा के लिए सरकार के प्रस्ताव भेजे जाने का निर्देश दिया। सभी अधिसूचित पर्यटन स्थलों में लाभुक समिति का गठन करने का निर्देश दिया। नए पर्यटन स्थलों को चिह्नित करने का प्रस्ताव रखा : वन भूमि वाले पर्यटन स्थल में सामुदायिक विकास केंद्र विकसित करने का निर्णय लिया गया। समिति के सदस्यों ने नए पर्यटन स्थलों को चिह्नित करने का प्रस्ताव रखा। जिला में पर्यटन स्थलों पर में आवश्यक साइनेज व डिस्प्ले लगाने, डेंजर जोन से संबंधित साइनेज लगाने और महत्वपूर्ण फोन नंबरों को डिस्प्ले कराने का कार्य करने को भी कहा गया है। मूलभूत सुविधाओं को दिए जाने के िलए आवश्यक प्राक्कलन बनाने का निर्देश दिया गया है। साथ ही आवश्यक सुविधाएं देने के िलए स्थानीय लोगों से भी सुझाव लिए जाने का निर्देश दिया गया। पर्यटन समिति द्वारा प्रमुख पर्यटक स्थल में नागरिक सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई कराए गए थे। समिति में डीडीसी राज महेश्वरम, पीडी आइटीडीए सुषमा नीलम सोरेंग, जिला खेल पदाधिकारी उपवन बड़ा समेत अन्य पदाधिकारी व समिति के सदस्य उपस्थित थे।
Source link