लातेहार | जिले के बारियातू थाना पुलिस ने मारपीट, धमकी और अन्य संगीन आरोपों से जुड़े एक मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में शिवनाथ गंझू उर्फ अजय गंझू (पिता किशुन गंझू) तथा मुकेश गंझू (पिता रामा गंझू उर्फ ननकू गंझू) शामिल हैं। दोनों बरियातू थाना क्षेत्र के पकुरवा मनातू गांव के रहने वाले हैं। थाना प्रभारी रंजन पासवान ने बताया कि मारपीट मामले में थाना कांड संख्या 38/25 में दर्ज की गई थी।
Source link