![]()
चतरा पुलिस ने अंतरराज्यीय ड्रग्स सिंडिकेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सदर थाना पुलिस की विशेष टीम ने बाबा घाट मैदान स्थित एक खंडहरनुमा मकान में छापेमारी कर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते चार तस्करों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान देवरिया निवासी अजीत पांडेय व लौकेश कुमार, बिंड मुहल्ला निवासी मो० इरफान और चुड़ीहार मुहल्ला निवासी मो० एजाज के रूप में की गई है। मुख्य सरगना अजीत पांडेय पर चतरा सदर थाने में एनडीपीएस एक्ट और चोरी के कुल 7 संगीन मामले पहले से दर्ज हैं। जब्त ब्राउन शुगर की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब ढाई लाख रुपए आंकी गई है। एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि बाबा घाट मैदान के पास कुछ अपराधी नशे के कारोबार में लिप्त हैं। सूचना की पुष्टि के बाद, एसडीपीओ सन्नी वर्धन और सदर थाना प्रभारी अवधेश सिंह के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। पुलिस टीम की छापेमारी के दौरान, पुलिस ने मौके से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री और नशा करते हुए चार शातिर तस्करों को संदिग्ध अवस्था में दबोच लिया। तलाशी में उनके पास से कुल 12.12 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर बरामद हुआ। पुलिस की गिरफ्त में आए इन अपराधियों का पुराना और लंबा आपराधिक इतिहास रहा है।
Source link