भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

मोदी सरकार के 12 वर्ष: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शाही ने गिनाईं उपलब्धियां




भास्कर न्यूज |दुमका भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री भानु प्रताप शाही ने शुक्रवार को दुमका परिसदन में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष देश के विकास और सुशासन के लिए ऐतिहासिक रहे हैं। शाही ने कहा कि वित्तीय हस्तांतरण के मामले में झारखंड को 2004-14 के दौरान 56,090 करोड़ मिले थे। 2014-24 के दौरान यह राशि बढ़कर 2,26,444 करोड़ हो गई। उन्होंने बताया कि जून 2026 तक यह आंकड़ा 3,17,069 करोड़ तक पहुंच चुका है। यह 2004-14 की तुलना में 465 प्रतिशत अधिक है। बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में उन्होंने कहा कि रेलवे का वार्षिक औसत बजट 2009-14 के 457 करोड़ से बढ़कर 2024-25 में 7,302 करोड़ हो गया है। झारखंड को जोड़ने वाली 7 वंदे भारत ट्रेनें संचालित हैं। 57 रेलवे स्टेशनों का आधुनिक पुनर्विकास जारी है। सड़क क्षेत्र में 3,633 किमी से अधिक राष्ट्रीय राजमार्ग निर्मित किए गए हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में उन्होंने एम्स देवघर और दुमका सहित पांच जिलों में केंद्र द्वारा स्वीकृत मेडिकल कॉलेजों का उल्लेख किया। आदिवासी कल्याण के संदर्भ में उन्होंने धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत 79,150 करोड़ के बजट का जिक्र किया। प्रेसवार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील सोरेन, प्रदेश प्रवक्ता अमित मंडल, भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश मंडल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top