रांची: झारखंड में मानसून की दस्तक से पहले मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. IMD के अनुसार आज झारखंड के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवा और वज्रपात की संभावना है. वहीं, कुछ जिलों में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है. मौसम विभाग ने राज्य के विभिन्न हिस्सों के लिए बारिश और आंधी-तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है. आज झारखंड का अधिकतम तापमान ज्यादातर जिलों में 34-40°C के बीच रहेगा, जबकि न्यूनतम 24-29°C रहने वाला है. IMD के अनुसार देवघर, दुमका, जामताड़ा समेत 9 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, पलामू, गढ़वा समेत 4 जिलों में सबसे ज्यादा गर्मी रहने वाली है.
झारखंड के इन जिलों में होगी बारिश
रांची मौसम विभाग के अनुसार संताल परगना और पूर्वी झारखंड के कई जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. दुमका, देवघर, जामताड़ा, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज, धनबाद, गिरिडीह, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में कहीं-कहीं अच्छी वर्षा होने के आसार हैं. इसके अलावा दक्षिणी सिंहभूम क्षेत्र पूर्वी/पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला और रांची-खूंटी-गुमला में भी गरज-चमक वाली बारिश हो सकती है.
झारखंड में आईएमडी का अलर्ट
झारखंड के इन जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट
झारखंड के अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना है. लोगों को खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है. आज झारखंड में IMD ने आज आंधी और बारिश को लेकर विशेष चेतावनी जारी की है.
झारखंड के इन जिलों में रहेगी सबसे ज्यादा गर्मी
बारिश की गतिविधियों के बावजूद उत्तर-पश्चिमी झारखंड के कुछ जिलों में गर्मी बनी रह सकती है. पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में दिन का तापमान अन्य जिलों की तुलना में अधिक रहने का अनुमान है. पिछले दिनों भी पलामू क्षेत्र राज्य का सबसे गर्म इलाका रहा है और डाल्टनगंज का तापमान कई बार 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है. इन जिलों का तापमन अधिकतम 41°C और न्यूनतम 36°C पहुंच सकता है.
झारखंड के 9 जिलों में बारिश का अलर्ट
इन जिलों का मौसम रहेगा सुहाना
झारखंड में बारिश और बादलों के कारण रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम में मौसम अपेक्षाकृत सुहाना रहने की संभावना है. इन जिलों में तापमान सामान्य से कम रह सकता है और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. यहां मौसम ज्यादा ठंडक भरा रह सकता है.
झारखंड में 13 जून को इन जिलों में हुई बारिश
झारखंड के कई हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय रहीं. रांची मौसम विभाग ने पहले ही दुमका, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, साहिबगंज, पाकुड़ और गोड्डा जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई थी. इन जिलों के अलावा पूर्वी और दक्षिणी झारखंड के कई इलाकों में भी हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली.