भास्कर न्यूज|गुमला झारखंड मुक्ति मोर्चा के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को जिला अध्यक्ष सह गुमला विधायक भूषण तिर्की की अगुवाई में जिला उपायुक्त से मुलाकात की। इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान जिले के विभिन्न विकास कार्यों के साथ-साथ वर्तमान में राज्य और जिले में चल रहे एसआईआर -मतदाता सूची मैपिंग अभियान पर विशेष रूप से चर्चा की गई। विधायक भूषण तिर्की ने जिला उपायुक्त से कहा कि जिले में चल रहे मैपिंग कार्य की गति को तेज किया जाए। उन्होंने जोर देकर कहा जिला प्रशासन शत-प्रतिशत मैपिंग का कार्य समय रहते पूर्ण करना सुनिश्चित करे, ताकि भविष्य में कोई भी योग्य मतदाता अपने लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित न रहे और न ही किसी नागरिक को किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़े। इस पर उपायुक्त ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक को आश्वस्त किया कि सभी बीएलओ को सख्त निर्देश दिए गए हैं। मैपिंग के कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वर्तमान में जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार गुमला जिले में अब तक 86.33 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि आगामी 15 जून 2026 तक हर हाल में अपनी मैपिंग का कार्य संपन्न करा लें, ताकि मताधिकार सुरक्षित रह सके। इस बैठक में मुख्य रूप से जिला सचिव आरिफ अंसारी, केंद्रीय समिति सदस्य कलीम अख्तर, रंजीत सिंह, नगर अध्यक्ष मो. लड्डन, संजय सिंह, मीडिया प्रभारी मोहम्मद साजिद सहित मनोज तिर्की, सिकुदा लकड़ा, तारा पन्ना, जगरानी एक्का, शोभा प्रतिमा, सेवाती टोप्पो, सरिता कुजूर, जोहनी मिंज, अनूपा लकड़ा, गीता पाठक, दीपिका देवी, मिली देवी, इरफान अली, अनवर खान, मंगलेश्वर एक्का, संजीव उरांव, चंद्र उरांव, कमलेश उरांव, संजय उरांव, रंजीत उरांव, शाहनवाज आलम, मो. नावेद, कृष्ण उरांव, पंकज खलखो, रवि वर्मा, नंदलाल पासवान, आकाश कुमार और आकाश सावन सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Source link