भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

शादी से लौटते दो युवकों की बाइक हादसे में मौत:पश्चिमी सिंहभूम में...




पश्चिमी सिंहभूम जिले के मझगांव-जैंतगढ़ मुख्य सड़क पर सिलफोड़ी साप्ताहिक हाट के पास सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद इलाके में शोक और दहशत का माहौल है। मृतकों की पहचान ओडिशा के मयूरभंज जिले के घाघरबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बुरुहातु गांव निवासी 18 वर्षीय हरीश दिग्गी और 19 वर्षीय सोमया दिग्गी के रूप में हुई है। वहीं, 18 वर्षीय जादू मनी दिग्गी गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज जारी है। तीनों युवक एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो की मौके पर मौत परिजनों के अनुसार, तीनों युवक मझगांव थाना क्षेत्र के पड़सा गांव स्थित करंजियालाई टोला में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। वे बोलेरो वाहन से समारोह स्थल तक पहुंचे थे, लेकिन वापसी के दौरान तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे। इसी दौरान सिलफोड़ी हाट की पुलिया के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया। डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित किया, जांच जारी स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से तीनों घायलों को मझगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने हरीश दिग्गी और सोमया दिग्गी को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल जादू मनी दिग्गी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए चंपुआ रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही मझगांव थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी धीरज कुमार यादव ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top