भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

aaj ka dhanu rashifal 15 june 2026 big profit in business and...


Last Updated:

Aaj ka Dhanu Rashifal 15 june 2026: आज 15 जून 2026 को धनु राशिवालों के लिए अच्छा रहेगा. धनु राशि के लिए आज कारोबार में रुका धन वापस मिलने की संभावना है. आर्थिक स्थिति में सुधार होगी. समाज में यश-सम्मान बढ़ने की उम्मीद है. नौकरी में पदोन्नति के अवसर मिलेंगे. परिवार में शुभ समाचार, संतान के भविष्य की चिंता, प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी. वहीं स्वास्थ्य पर ध्यान जरूरी है. जानिए राशिफल और उपाय.

ख़बरें फटाफट

जमुई: आज 15 जून 2026 का दिन धनु राशि के जातकों के लिए व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है. आज आपको कारोबार में बड़ा फायदा होने से आपकी आर्थिक स्थिति में बदलाव आएगा. आज लंबे समय से रुका हुआ कोई काम आज पूरा होने से आपका मानसिक तनाव कम होगा. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को काफी धैर्य के साथ काम करना चाहिए. उन्होंने कहा कि जो लोग व्यापार करते हैं. आज उनको लंबे समय से फंसा हुआ धन वापस मिलने की संभावना है. जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और मन को राहत मिलेगी. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और लगन अधिकारियों तथा सहकर्मियों के बीच आपकी अलग पहचान बना सकती है. हालांकि किसी भी कार्य में लापरवाही करने से बचें, क्योंकि छोटी सी चूक भी नुकसान का कारण बन सकती है.

आज परिवार में मिल सकता है कोई शुभ समाचार
ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य से शुभ समाचार मिल सकता है. आज किसी ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि व्यापार और करियर के लिहाज से दिन अनुकूल दिखाई दे रहा है. नए कार्यों की शुरुआत करने के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है. आज समाज में आपके यश, सम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है.

नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति, वेतन वृद्धि या नई जिम्मेदारी मिलने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं. लंबे समय से रुके हुए कार्यों में गति आएगी और अधूरी योजनाएं आगे बढ़ सकती हैं. हालांकि मन में अनावश्यक चिंता और भय बना रह सकता है, इसलिए नकारात्मक विचारों से दूरी बनाए रखना बेहतर रहेगा. विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों पर आप अपनी सूझबूझ से बढ़त बना सकते हैं. ऋण और पुराने विवादों से जुड़ी परेशानियों में भी राहत मिलने के संकेत हैं.

संतान को लेकर आज हो सकती है चिंता
ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि धनु राशि के जातकों के पारिवारिक जीवन में संतान के करियर या भविष्य को लेकर कुछ चिंता बनी रह सकती है. प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और दांपत्य जीवन में भी सामंजस्य बना रहेगा. विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छे प्रस्ताव आने की संभावना है. स्वास्थ्य के मामले में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. उन्होंने बताया कि आज सोमवार है और भगवान महादेव की पूजा करने से आपको आज के दिन लाभ मिल सकता है. उन्होंने बताया कि आज के दिन के लिए आपका शुभ अंक 6 रहने वाला है.

About the Author

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top