भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

आज रांची समेत 11 जिलों में बारिश की संभावना:राज्य में बीते 24...




झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान मानसून की सक्रियता बढ़ने के साथ राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक बारिश कोडरमा के तिलैया में 46.4 मिमी रिकॉर्ड की गई, जबकि चंदवा में 45.2 मिमी और रांची के कांके में 42.5 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम में करीब 24 मिमी बारिश दर्ज की गई। रांची, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और बोकारो समेत कई जिलों में भी बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। रांची में शाम को बदला मौसम, कई इलाकों में जलजमाव रविवार को राजधानी रांची में दिनभर तेज धूप रही और तापमान लगभग 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहा। हालांकि शाम छह बजे के बाद अचानक मौसम बदला और तेज बारिश शुरू हो गई। देर रात तक गर्जन के साथ बारिश होती रही। भारी बारिश के कारण शहर के कई इलाकों जैसे सेवा सदन पथ, जयपाल सिंह स्टेडियम के आसपास, मेन रोड और स्टेशन रोड में जलजमाव की स्थिति बन गई। वहीं, सुरक्षा के दृष्टिकोण से कई क्षेत्रों में आधे से एक घंटे तक बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। आज 11 जिलों में बरसेंगे बादल मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को झारखंड के दक्षिणी, मध्य और पूर्वी जिलों में बादल छाए रहेंगे और कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक हो सकती है। रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, पश्चिमी एवं पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रामगढ़, बोकारो और हजारीबाग में बारिश की संभावना है। कुछ स्थानों पर वज्रपात और 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। लोगों को खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है। यहां उमस भरी गर्मी का अधिक रहेगा असर वहीं, राज्य के उत्तर-पश्चिमी जिलों जैसे पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में बारिश की गतिविधियां अपेक्षाकृत कम रहने के कारण उमस भरी गर्मी का असर देखने को मिल सकता है। इन इलाकों में अधिकतम तापमान 37-38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। खासकर पलामू प्रमंडल में दिन का तापमान अन्य जिलों की तुलना में अधिक रहने की संभावना है। अगले कुछ दिन जारी रहेगा बारिश मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। समुद्र तल पर मौसमी ट्रफ पश्चिम राजस्थान से गंगेटिक पश्चिम बंगाल तक झारखंड होते हुए गुजर रही है, जिससे एक सक्रिय सिस्टम बना हुआ है। इसका असर अगले चार से पांच दिनों तक राज्य में देखने को मिल सकता है। इस दौरान कई जिलों में बारिश जारी रहने की संभावना है। जिससे तापमान में गिरावट और मौसम सुहावना बना रह सकता है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top