भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

BRICS बैठकों से दुनिया की नजर जयपुर पर; व्यापार, निवेश और AI...


Last Updated:

Jaipur Brics Meeting : जयपुर में BRICS की अहम मंत्रीस्तरीय बैठकें, व्यापार-निवेश पर चर्चा. 10वें BRICS उद्योग मंत्रियों के संयुक्त घोषणा पत्र पर सहमति बनी. 7 अगस्त को व्यापार मंत्रियों की बैठक होगी. जयपुर पहुंचने पर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में पीयूष गोयल ने कहा कि BRICS बैठकें वैश्विक आर्थिक सहयोग को मजबूत करने का महत्वपूर्ण मंच हैं.

BRICS बैठकों से दुनिया की नजर जयपुर पर; AI से लेकर MSME तक बड़े फैसलों पर मंथनZoom

उद्योग मंत्रियों की बैठक में संयुक्त घोषणा पत्र जारी. 7 अगस्त को व्यापार मंत्रियों की अहम बैठक, सिटी पैलेस और हवा महल में दिखेगी राजस्थान की सांस्कृतिक झलक

जयपुर. अगस्त का महीना जयपुर के लिए सिर्फ पर्यटन या संस्कृति का नहीं, बल्कि वैश्विक आर्थिक और कूटनीतिक गतिविधियों का भी बड़ा केंद्र बनता नजर आ रहा है. भारत की BRICS अध्यक्षता के तहत गुलाबी नगरी में लगातार अहम मंत्रीस्तरीय बैठकें हो रही हैं. दुनिया की बड़ी उभरती अर्थव्यवस्थाओं के प्रतिनिधि जयपुर पहुंचे हैं, जहां व्यापार, निवेश, डिजिटल कॉमर्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, स्थानीय मुद्राओं में कारोबार, पर्यटन, सुरक्षित यात्रा और MSME सहयोग जैसे कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो रही है.

सितंबर में नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में प्रस्तावित BRICS शिखर सम्मेलन से पहले जयपुर में हो रही इन बैठकों को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. यही वजह है कि शहर को खास तरीके से सजाया गया है और विदेशी प्रतिनिधियों के स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं.

मुख्य फोकस व्यापार और औद्योगिक सहयोग पर
जयपुर में आयोजित 10वें BRICS उद्योग मंत्रियों के सम्मेलन में सदस्य देशों के उद्योग मंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया. बैठक का मुख्य विषय “सुदृढ़शीलता, नवाचार, सहयोग और सतत विकास के लिए निर्माण” रखा गया. इस दौरान बदलती वैश्विक परिस्थितियों में उद्योगों को मजबूत बनाने, नई तकनीकों को अपनाने और सदस्य देशों के बीच सहयोग बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा हुई. बैठक में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि जयपुर ऐसा शहर है, जहां सदियों पुरानी कला और आधुनिक औद्योगिक सोच साथ-साथ चलती है. उन्होंने कहा कि तेजी से बदलती दुनिया में BRICS देशों को अपनी-अपनी ताकत का इस्तेमाल करते हुए साझा विकास की दिशा में आगे बढ़ना होगा.

2047 के विकसित भारत विजन का भी जिक्र
जयपुर पहुंचने पर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में पीयूष गोयल ने कहा कि BRICS बैठकें वैश्विक आर्थिक सहयोग को मजबूत करने का महत्वपूर्ण मंच हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेज गति से आगे बढ़ रहा है और वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य की दिशा में काम कर रहा है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top