भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बोकारो के मेले में छिपकली झूले का क्रेज, 100 रुपये में लें...


Last Updated:

Bokaro Fair: झारखंड में बोकारो जिले के सेक्टर-4 सर्कस मैदान में आयोजित दुबई वॉटर फॉल कार्निवल मेले में इन दिनों एक अनोखा झूला लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस झूले को लोग ‘छिपकली झूला’ या ‘जीरो ग्रेविटी झूला’ के नाम से जानते हैं.

खासकर रोमांच पसंद करने वाले युवाओं के बीच यह झूला खासा लोकप्रिय हो रहा है. यहां बोकारो समेत दूर-दूर से लोग इसका आनंद लेने के लिए पहुंच रहे हैं.

वहीं, झूले के संचालक राहुल कुमार ने बताया कि वह मेरठ से आए हैं और बोकारो में पहली बार इस तरह का जीरो ग्रेविटी झूला लगाया गया है. उन्होंने बताया कि मानसून ऑफर के तहत लोग सिर्फ 100 रूपये में इस रोमांचक राइड का आनंद ले सकते हैं.

इसके अलावा राहुल ने बताया कि यह झूला देखने में मिक्सर जैसा प्रतीत होता है. जहां राइड शुरू होते ही झूला तेज गति से घूमता है, जिससे इसमें बैठे लोग गुरुत्वाकर्षण के प्रभाव में शीशे से चिपके हुए नजर आते हैं यही अनुभव इसे दूसरे झूलों से अलग और बेहद रोमांचक बनाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इस झूले की टाइमिंग शाम 4:30 बजे से रात 9:30 बजे तक है यह झूला 20 अगस्त तक बोकारो के मेले में संचालित होगा. झूले का अनुभव लेने पहुंचे शाश्वत ने बताया कि पहली बार वह इस तरह झूले पर बैठे थे और उन्हें यह राइड बेहद ही मजेदार लगी. वहीं,

सुप्रिया ने कहा कि यह झूला काफी रोमांचक है और हर किसी को इसका अनुभव कम से कम एक बार जरूर करना चाहिए. साथ ही तीसरे ग्राहक युवराज ने कहा कि उन्होंने पहली बार इस झूले की सवारी की और उन्हें इसका अनुभव काफी शानदार और यादगार लगा.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top