Last Updated:
Ranchi Purnima Success Story: रांची की पूर्णिमा हाथ से यूनिक राखियां बनाकर अपना ब्रांड चलाती हैं. उन्होंने बताया कि जुलाई-अगस्त महीने में ही उनकी अच्छी कमाई हो जाती है. इसके अलावा वह मेले में स्टॉल लगाती हैं. साथ ही इंस्टाग्राम -फेसबुक पर प्रचार करती हैं. इसकी वजह से बेंगलुरु, दिल्ली और कोलकाता शहर तक से ऑर्डर मिलते हैं.
रांची: झारखंड की राजधानी रांची की रहने वाली पूर्णिमा बताती हैं कि रक्षाबंधन के 2 महीने पहले ही वह काफी सक्रिय हो जाती हैं. वह अपने हाथों से राखी बनाने का काम करती हैं और इतना यूनिक कलेक्शन बनाती हैं कि ऐसा दूसरा पीस आपको शायद ही देखने को मिले और दाम भी मात्र ₹40 से शुरू होता है. उन्होंने बताया हमारे पास मांगटीका राखी भाभी के लिए है तो भैया के लिए शिवलिंग और गणेश राखी है. आइये जानते हैं उनकी सफलता के बारे में.
पूर्णिमा बताती हैं कि यह सारा कुछ वह अपने हाथों से बनाती हैं. उन्होंने अपना ब्रांड भी बनाया है, जिसके तहत ये बेचने का काम करती हैं. उनके ब्रांड का आलम यह है कि सिर्फ यह दो महीने में ही जुलाई व अगस्त में ही अच्छी खासी इनकम दे जाता है. इसके लिए सबसे जरूरी है कि आपके पास सबसे यूनिक कलेक्शन होना चाहिए. मतलब ऐसा दूसरा कलेक्शन किसी और के पास बिल्कुल भी नहीं होना चाहिए.
सबसे अलग हटकर होना चाहिए कलेक्शन
पूर्णिमा बताती हैं लोग राखी में अक्सर सिर्फ और सिर्फ यूनीक चीज ढूंढते हैं. उनको यूनिक थाली व राखी चाहिए. इसलिए उन्होंने शिवलिंग राखी बनाया है. अब आप बताइए ऐसा दूसरा आपको कहां पर मिलेगा. अब क्या है कि जो भी कस्टमर आते हैं. वह एक नजर में देखकर उठा लेते हैं. अगर आपको इस तरह का बिजनेस करना है तो यूनिक में कोई समझौता नहीं होना चाहिए.
वहीं, दूसरी चीज, इसमें आपको बहुत ज्यादा ब्रांडिंग या फिर मार्केटिंग की जरूरत नहीं पड़ती है. साधारण तौर पर अगर आपके पास यूनिक कलेक्शन है तो आप बाजार में भी दे सकते हैं व मॉल में भी दे सकते हैं. उन्हें इतने यूनिक कलेक्शन की काफी जरूरत होती है और दूसरी बात आप मेले में अपना स्टॉल लगा सकते हैं. जैसे वह लगाती हैं. जहां पर एक-एक बार में लोग एक-एक दो-दो हजार की शॉपिंग करते हैं.
इंस्टाग्राम और फेसबुक का लें सहारा
आजकल सोशल मीडिया का जमाना है. ऐसे में आप इंस्टाग्राम पर पेज बनाकर अपने राखी का वीडियो डालें या फिर फेसबुक में भी इस तरह का वीडियो डाल सकते हैं. वहां से जल्दी ऑर्डर आते हैं. वहां से क्या है कि बेंगलुरु, दिल्ली व कोलकाता जैसे शहरों से आर्डर आते हैं, जैसे मुझे आते हैं. एक बात का ध्यान रखना है कि वीडियो क्वालिटी शानदार होनी चाहिए, बढ़िया से एडिट करवा लीजिए और फिर देखिए कैसे आपको ऑर्डर मिलने शुरू होते हैं.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें