![]()
राजनगर| पूर्व मुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक चंपाई सोरेन रविवार को गोण्डामारा गांव जाकर वज्रपात से मरे व्यक्ति के परिजनों से मिलकर हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वह हमेशा सहायता करते रहेंगे। उन्होंने बीडीओ को आदेश देते हुए कहा कि मृतक के परिवार को जो भी सरकारी सहायता मिलनी चाहिए, आप अपने स्तर से परिवार को मदद पहुंचाएं। इस दौरान बीडीओ मलई कुमार ने कहा कि जो भी सरकारी प्रक्रिया के तहत सरकारी लाभ होगा, परिवारों को निश्चित रूप से दिलाने का काम करेंगे। इस दौरान वकील सोरेन गुरु प्रसाद महतो दिलीप रावत विष्णु मुर्मू करमू पान आदि अनेक लोग उपस्थित थे |
Source link