भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

ISI terror network | आईएसआई के टेरर नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, बिहार...


होमताजा खबरदेश

ISI के टेरर नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, बिहार से पकड़ा गया संदिग्ध आतंकी

Last Updated:

भारत की सुरक्षा एजेंसियों ने आईएसआई के बनाए टेरर नेटवर्क के खिलाफ बड़ा अभियान छेड़ दिया है. बिहार से भी एक संदिग्ध आतंकी को हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ जारी है. इससे पहले मध्य प्रदेश एटीएस, उत्तर प्रदेश एटीएस और केंद्रीय एजेंसियों ने तीन संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया था. चार राज्यों में फैले इस नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने के लिए अभियान अभी जारी है और आने वाले दिनों में कुथ और गिरफ्तारियां हो सकती है.

ISI के टेरर नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, बिहार से पकड़ा गया संदिग्ध आतंकीZoom

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े आतंकी नेटवर्क के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों ने बड़ा अभियान छेड़ दिया है.

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े आतंकी नेटवर्क के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों ने बड़ा अभियान छेड़ दिया है. उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान में फैले टेरर मॉड्यूल पर लगातार कार्रवाई की जा रही है. सूत्रों के मुताबिक, बिहार से भी एक संदिग्ध आतंकी को हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ जारी है.

इससे पहले संयुक्त अभियान के तहत मध्य प्रदेश एटीएस, उत्तर प्रदेश एटीएस और केंद्रीय एजेंसियों ने तीन संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया था. इनमें भोपाल से मोहम्मद फराज, राजस्थान के अलवर से शाकिर मेव और उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से नईम अब्दुल्ला शेख शामिल हैं. जांच एजेंसियों के अनुसार शाकिर मेव हरियाणा के नूंह इलाके की एक मस्जिद में मौलवी के रूप में जुड़ा हुआ था.

शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह मॉड्यूल पाकिस्तान की ISI के इशारे पर काम कर रहा था और देश के विभिन्न हिस्सों में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रच रहा था. सूत्रों के मुताबिक, देश के कई प्रमुख धार्मिक स्थल और संवेदनशील स्थान इनके निशाने पर थे. एजेंसियों को आशंका है कि यह नेटवर्क कई राज्यों में बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहा था.

सुरक्षा एजेंसियों ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक और संदिग्ध सामग्री भी बरामद की है. बरामद दस्तावेजों और डिजिटल उपकरणों की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है ताकि नेटवर्क के अन्य सदस्यों और उनके विदेशी संपर्कों का पता लगाया जा सके.

सूत्रों का कहना है कि चार राज्यों में फैले इस नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने के लिए अभियान अभी जारी है. केंद्रीय एजेंसियां और राज्य पुलिस की आतंकवाद निरोधी इकाइयां मिलकर संदिग्धों से पूछताछ कर रही हैं. आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियां तथा बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.

About the Author

Saad Omar

साद बिन उमर को पत्रकारिता के क्षेत्र में 15 साल से अधिक का अनुभव है, जिनमें से 12 साल उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता को दिए है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने आज तक, एनडीटीवी, पीटीआई और नया इंडिया जैसे प्र…और पढ़ें

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top