भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

चाईबासा : विधिक जागरूकता शिविर में डायन कुप्रथा को लेकर लोगों को...




झालसा के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के तत्वावधान में प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डीएलएसए मोहम्मद शाकिर एवं सचिव रवि चौधरी के मार्गदर्शन में हाटगम्हरिया के सामुदायिक संचालित प्रशिक्षण केंद्र सिंदरीगरी में एक दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एसएडीसी के उप प्रमुख सुरेन्द्र दास ने उपस्थित लोगों को संचालित योजनाओं और निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी देते हुए बताया कि समाज के कमजोर और वंचित वर्ग जिला विधिक सेवा प्राधिकार से संपर्क कर निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। शिविर का मुख्य उद्देश्य कानूनी जानकारी देकर उन्हें सशक्त बनाना है। बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 से भी लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही डायन कुप्रथा पर लोगों को सचेत किया गया। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top