Last Updated:
Aaj ka Kanya Rashifal 8 august 2026: देश में बहुत से लोग ज्योतिषीय गणनाओं को मानते हैं और इस पर भरोसा करते हैं. ऐसे में राशि के आधार पर लोगों के दिन की ज्योतिषाचार्य भविष्यवाणी करते हैं कि उनका दिन कैसा रहेगा और किन बातों का ध्यान रखना होगा. इस आर्टिकल में आज यानी 8 अगस्त के धनु राशि के बारे में बताया गया है कि उन्हें किन बातों को लेकर सावधान रहना है और क्या नहीं करना है और आज के दिन जातक के लिए क्या बेहतर होने वाला है….
देवघर: दैनिक राशिफल का आकलन ग्रह नक्षत्र के अनुसार तय किया जाता है. ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार, श्रावण कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र के विशेष संयोग के कारण चंद्रमा के वृषभ से मिथुन राशि में प्रवेश का सीधा प्रभाव कन्या राशि के लोगों पर पड़ेगा. देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल ने कन्या राशि के जातकों को आज के दिन धैर्य और समझदारी से काम लेने की सलाह दी है, क्योंकि जल्दबाजी में लिए गए फैसले नुकसानदेह हो सकते हैं.
आज का शुभ और अशुभ समय
पंडित नंद किशोर मुदगल के अनुसार, आज सुबह 9 बजकर 18 मिनट से 10 बजकर 55 मिनट तक राहुकाल रहेगा. यह समय शुभ कार्यों के लिए अच्छा नहीं माना जाता. इस दौरान नया काम शुरू करने, शुभ कार्य की शुरुआत करने, यात्रा पर निकलने या कोई बड़ा फैसला लेने से बचने की सलाह दी गई है. दोपहर 1 बजकर 53 मिनट से 3 बजकर 21 मिनट तक अमृत काल रहेगा, जिसे बेहद शुभ माना गया है. इस समय में कोई जरूरी काम या महत्वपूर्ण कार्य की शुरुआत करना लाभदायक हो सकता है.
आर्थिक मामलों में सतर्कता
आज के दिन आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की सलाह दी गई है. पंडित जी का कहना है कि आज किसी को भी पैसा उधार देने से बचें. जमीन, मकान, प्लॉट, प्रॉपर्टी या किसी अन्य जगह निवेश करने की योजना को कुछ समय के लिए टाल देना बेहतर रहेगा. बिना जांच-पड़ताल के किया गया निवेश भविष्य में नुकसान दे सकता है. आज कमाई के नए अवसर भी बहुत ज्यादा नहीं दिखाई दे रहे हैं, इसलिए जितना है उसी में संतुलन बनाकर चलना समझदारी होगी.
कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत की संभावना
कार्यक्षेत्र की बात करें तो आज किसी भी काम को पूरा करने में सामान्य दिनों की तुलना में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है. कई बार ऐसा लगेगा कि मेहनत के मुताबिक परिणाम नहीं मिल रहा है. ऐसे समय में धैर्य बनाए रखने और गुस्से में कोई फैसला न लेने की सलाह दी गई है. नौकरी पेशा लोगों को अपने अधिकारियों और सहकर्मियों से मधुर व्यवहार रखने को कहा गया है. व्यापार करने वाले लोगों को भी किसी नए सौदे या बड़ी डील के प्रति सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
उपाय
आज के दिन प्रातःकाल हनुमान जी की पूजा आराधना करें. हनुमान चालीसा का पाठ पढ़े. लाल सिंदूर और चमेली के तेल से हनुमान जी की पूजा आराधना करें.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…
और पढ़ें