भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

टेंपो-बाइक की टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल:जामताड़ा में एंबुलेंस-डॉक्टर न मिलने...




जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक मौसम शेख गंभीर रूप से घायल हो गया। लोहारांगी पेट्रोल पंप के पास सुबह करीब 9 बजे टेंपो और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हुई। घायल मौसम शेख नारायणपुर निवासी नेहाल शेख का पुत्र है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक सड़क पर गिर गया और गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत नारायणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद, उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया। 108 एंबुलेंस सेवा नहीं मिलने का आरोप हालांकि, अस्पताल में एंबुलेंस और डॉक्टरों की अनुपलब्धता को लेकर परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रेफर किए जाने के बावजूद काफी देर तक 108 एंबुलेंस सेवा नहीं मिल पाई। अस्पताल परिसर में डॉक्टरों के मौजूद न होने से भी परिजनों को काफी परेशानी हुई। स्थिति बिगड़ने पर लोगों ने अस्पताल परिसर में हंगामा भी किया। स्थानीय ग्रामीण संजय मंडल ने बताया कि इस सड़क पर अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन स्वास्थ्य सेवाओं में कोई सुधार नहीं हो रहा है। रियाज अंसारी ने आरोप लगाया कि अस्पताल में उचित इलाज के बजाय मरीजों को सीधे रेफर कर दिया जाता है। इरफान शेख ने कहा कि डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को काफी देर तक बुलाया गया, लेकिन कोई बाहर नहीं आया। अंततः परिजनों को निजी वाहन की व्यवस्था कर घायल को धनबाद भेजना पड़ा। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया मौसम शेख के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं, जिससे उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर स्थिति को शांत कराया। नाइट ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक विवेक कुमार मंडल द्वारा घायल का प्राथमिक उपचार किया गया था। स्थिति गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। अस्पताल में मौजूद एंबुलेंस पहले से खराब है और 108 एंबुलेंस सेवा भी विलंब से पहुंचती है, जिसके कारण निजी वाहन से घायल को धनबाद भेजा गया। -डॉ. ए.के. सिंह, स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी, नारायणपुर



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top