भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बजट में घूमना है तो एक्स्प्लोर करें ये जगहें, ₹500 में मिलेगा...


Last Updated:

Ranchi Best Cheap Places To Visit: घूमने जाने का मन है पर बजट टाइट है तो आप रांची की इन जगहों पर आ सकते हैं. यहां के नजारे इतने खूबसूरत हैं कि आपके पार्टनर, दोस्त या फैमिली मेम्बर का मन खुश हो जाएगा. उलातू गांव, गगरी हिल्स, सुपा गांव कुछ ऐसी जगहें हैं जहां आपको प्रकृति की सुंदरता का चरम दिखेगा. आप 500 रुपये के खर्च में इन सारी जगहों को एक्स्प्लोर कर सकते हैं.

फिलहाल शादी का सीजन है और शादी के बाद अक्सर लोग घूमने के लिए बाहर जाते हैं पर अगर आपका बजट टाइट है तो कोई दिक्कत नहीं. आप रांची के उलातू गांव आ सकते हैं. यहां की खूबसूरती कश्मीर से कम नहीं है. यहां आकर लोग कहते हैं कि कुछ-कुछ पहलगाम वाली फीलिंग आती है.

इसके अलावा आप रांची से 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित गगरी हिल्स घूमने के लिए आ सकते हैं, जो रांची का हाईएस्ट प्वाइंट कहा जाता है. यहां पर आप शिव भगवान का आशीर्वाद ले सकते हैं. पहाड़ों के बीच में एकदम हाईएस्ट पॉइंट पर शिव भगवान का मंदिर विराजमान है, जहां पर लोग भक्ति, पूजा-अर्चना करने आते हैं और यहां की खूबसूरती देखकर मंत्र मुग्ध हो जाते हैं.

इसके अलावा आप आ सकते हैं रांची का सुपा गांव में. यहां पर सुंदर नंकारी नदी देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं. दरअसल, यहां पर एक पतली सी नदी बहती है एकदम साफ पानी और चारों तरफ घना जंगल. बीच से पानी की एक पतली सी धारा. खूबसूरती ऐसी कि आपको लगेगा की बॉलीवुड के किसी फिल्मी सेट पर आ गए हों.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इस जंगल के बीच में आपको ट्रेन की भी आवाज आएगी. अब आप सोचेंगे ये ट्रेन कहां से आ गयी. दरअसल, बीच में रेलवे ट्रैक है जहां से ट्रेन पार होने पर बहुत खूबसूरत व अद्भुत दिखती है. साथ ही यहां पर आपको शाम को गाय चराते हुए लोग नजर आएंगे. आपको लगेगा कि आप कृष्ण नगरी में आ चुके हैं. यह हिडन स्पॉट भी है, जिसे अब लोग एक्सप्लोर करने के लिए पहुंचने लगे हैं.

खास बात ये है कि इन तीनों जगह पर आप बहुत आराम से ₹500 के बजट मे ही निपट लेंगे. मोटे तौर पर आपको कुछ नहीं करना है बस ₹200 का पेट्रोल भराना है और निकल पड़ना है. बस इतने में ही आप इन तीनों जगहों पर आराम से घूम पाएंगे. यहां पर खाने का भी एकदम उत्तम प्रबंध होता है. आप चाहें तो होटल या फिर रेस्टोरेंट भी जा सकते हैं. कई लोग यहां पर पिकनिक मनाते हैं, घर से गैस लेकर आते हैं और मैगी वगैरह बनाते हैं.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top