राजधानी में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। लोकभवन के समीप स्थित मछली घर के पास डीएवी गांधीनगर स्कूल की एक बस अनियंत्रित हो गई और सड़क पर चल रहे चार वाहनों को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस अचानक नियंत्रण से बाहर हो गई और एक के बाद एक चार वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई वाहनों को नुकसान पहुंचा। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना के समय बस में कोई छात्र सवार नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों तथा बस की जांच शुरू कर दी। हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।
Source link