भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

45 साल से साइकिल पर चल रही कार-बाइक धोने की दुकान, बोकारो...


Last Updated:

Bokaro Ajay’s Moving Vehicle Washing Machine On Cycle: बोकारो के 65 साल के अजय मिश्रा साइकिल पर गाड़ी धोने की पूरी मशीन का सेटअप लेकर चलते हैं और बाइक, कार से लेकर बड़े वाहन तक सबकी धुलाई का काम करते हैं. सालों से यही इनकी कमाई का जरिया है और इस उम्र में भी उनके जज्बे में जरा सी कमी नहीं आयी है.

ख़बरें फटाफट

बोकारो. बोकारो के कुमारडुबी निवासी 65 वर्षीय अजय कुमार मिश्रा पिछले 45 वर्षों से घर-घर जाकर बाइक और कार वॉशिंग की सेवा दे रहे हैं. इस काम के प्रति उनका जुनून आज भी वैसा ही है जैसा जवानी के दिनों में था, और उनकी साइकिल खुद एक चलती-फिरती कार वॉशिंग दुकान है. इनकी साइकिल पर लंबी पाइप, प्रेशर मशीन, गाड़ी साफ करने का सामान, पॉलिश, ब्रश और जरूरी उपकरण लगे रहते हैं, जो उन्हें सबसे अलग और अनोखा बनाते हैं.

लेते हैं इतना चार्ज, इतनी हो जाती कमाई
खास बातचीत में अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि वह बचपन से ही इस काम से जुड़े हुए हैं और उनका दिन सुबह 8 बजे से शुरू हो जाता है साथ ही ग्राहकों के फोन भी आने लगते हैं. वह रोजाना 5 से 10 वाहनों की धुलाई कर लेते हैं. उनके यहां वॉशिंग सेवा के लिए बाइक की धुलाई का चार्ज 150 रुपये, कार की धुलाई का 250 रुपये और बड़े कमर्शियल वाहनों की सफाई का 500 रुपये है. ऐसे में दिन के अंत में 450 से 1000 रुपये तक उनकी अच्छी आमदनी भी हो जाती है.

अजय ने आगे परिवार की जानकारी देते हुए कहा कि उनकी शादी नहीं हुई है और वह अपनी दीदी और जीजा के साथ रहते हैं. सालों से लगातार मेहनत करते हुए उन्होंने इस काम को केवल रोजगार नहीं, बल्कि अपना पैशन भी बना लिया है और अब दूसरे कामों में उन्हें संतुष्टि नहीं मिलती है.

कोई और काम करने को तैयार नहीं
हालांकि, बढ़ती उम्र को लेकर उनकी दीदी अक्सर चिंता में रहती हैं और कई बार उन्हें कोई दूसरा काम करने की सलाह भी देती हैं, लेकिन अजय आज भी अपने पसंदीदा काम को पूरी लगन के साथ कर रहे हैं. इतना ही नहीं अजय का मानना है कि हर व्यक्ति को अपने हुनर को पहचानकर उस पर मेहनत करनी चाहिए और इस तरह कोई भी खुद पर भरोसा रखकर मेहनत कर आत्मनिर्भर बन सकता है.

About the Author

Raina Shukla

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top