![]()
सिटी रिपोर्टर | बोकारो भारती साहित्य परिषद कार्यकारिणी समिति की बैठक रविवार की शाम वरिष्ठ साहित्यकार व मुख्य संरक्षक सुखनंदन सिंह के कोऑपरेटिव कॉलोनी स्थित आवास पर हुई। अध्यक्ष डॉ. परमेश्वर भारती की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पिछले कार्यवाही की समीक्षा की गई। साथ ही भावी कार्यक्रमों पर विचार किया गया। सर्वसम्मति से तुलसी जयंती समारोह 23 अगस्त को सेक्टर-5 स्थित सदगुरु सदाफल देव आश्रम में आयोजित करने का निर्णय लिया। बैठक के बाद काव्यपाठ का आयोजन हुआ, जिसमें साहित्यकारों ने अपनी रचनाएं सुनाईं। वरिष्ठ साहित्यकार बुद्धिनाथ झा, उदय प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष ललन तिवारी, महामंत्री डॉ मनोज कुमार सिंह, संयुक्त मंत्री डॉ. राम नारायण सिंह, परामर्शक विजय शंकर मल्लिक, दिनेश प्रसाद सिंह आदि मौजूद थे।
Source link