भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

क्‍या CBI में बड़े बदलाव की है तैयारी? 3 नए ज्वाइंट डायरेक्टर...


होमताजा खबरदेश

CBI में बड़े बदलाव की है तैयारी? 3 नए ज्वाइंट डायरेक्टर की तैनाती को मंजूरी

Last Updated:

केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी CBI में वरिष्ठ स्तर पर बड़ा प्रशासनिक बदलाव होने जा रहा है.एसीसी ने तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को सीबीआई का ज्वाइंट डायरेक्टर नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है. महाराष्ट्र कैडर के 2008 बैच के आईपीएस अखिलेश कुमार सिंह, बिहार कैडर के 2008 बैच के आईपीएस सत्यवीर सिंह और झारखंड कैडर के 2008 बैच के आईपीएस अनिश गुप्ता को नई जिम्मेदारी दी गई है.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

CBI में बड़े बदलाव की है तैयारी? 3 नए ज्वाइंट डायरेक्टर की तैनाती को मंजूरीZoom

एसीसी ने सीबीआई में तीन आईपीएस अधिकारियों की नियुक्ति को मंजूरी दी है.

CBI News: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) में सीनियर लेवल पर बड़ा प्रशासनिक बदलाव होने जा रहा है. अपॉइंटमेंट्स कमेटी ऑफ द कैबिनेट यानी एसीसी ने तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की सीबीआई में तैनाती को लेकर मंजूरी दे दी है. तीनों आईपीएस अधिकारियों को ज्वाइंट डायरेक्टर तौर पर तैनाती दी जा रही है. इन तैनातियों के बाद सीबीआई के वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्‍मेदारियों में बड़े बदलाव की संभावना जताई जा रही है.

एसीसी की मंजूरी के अनुसार, सीनियर आईपीएस अधिकारी अखिलेश कुमार सिंह को सीबीआई में तैनाती दी गई है. वे महाराष्ट्र कैडर के 2008 बैच के आईपीएस अधिकारी हें. उन्‍हें यह तैनाती बतौर ज्वाइंट डायरेक्टर दी गई है. वे आईपीएस अधिकारी सुधा सिंह की जगह कार्यभार संभालेंगे. इसी तरह बिहार कैडर के 2008 बैच के IPS अधिकारी सत्यवीर सिंह को भी सीबीआई में ज्वाइंट डायरेक्टर बनाया गया है. वह आईपीएस अधिकारी अश्विन शेनवी की जगह जिम्मेदारी संभालेंगे.

वहीं, झारखंड कैडर के अनिश गुप्ता को सीबीआई में ज्वाइंट डायरेक्टर नियुक्त किया गया है. वे 2008 बैच के आईपीएस अधिकारी है. वे रामनिश गीर के सुपरएनुएशन यानी सेवानिवृत्ति के बाद उनकी जगह कार्यभार संभालेंगे. माना जा रहा है कि इन नियुक्तियों के बाद सीबीआई में वरिष्ठ स्तर पर प्रशासनिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. ज्वाइंट डायरेक्टर के तौर पर इन अधिकारियों की जिम्मेदारी एजेंसी के अलग-अलग महत्वपूर्ण कामकाज और जांच से जुड़ी होगी.

About the Author

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top