भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गृह विभाग से मिली राशि की स्वीकृति:अग्निशमन विभाग खरीद रहा 2 आर्टिकुलेटिंग...




झारखंड अग्निशमन विभाग ने ऊंची इमारतों में लगी आग को बुझाने के लिए 24 करोड़ रुपए की लागत से दो आर्टिकुलेटिंग वाटर टावर गाड़ियां खरीदने का फैसला किया है। इन अत्याधुनिक गाड़ियों की मदद से 125 फीट तक की ऊंचाई पर लगी आग पर काबू पाया जा सकेगा। खरीद प्रक्रिया की लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके लिए गृह विभाग से राशि की स्वीकृति भी मिल चुकी है। अग्निशमन विभाग ने दिल्ली की एक निजी कंपनी को दो गाड़ियां बनाने का ऑर्डर भी दे दिया है। तैयार होने के बाद इन्हें दिल्ली से रांची लाया जाएगा। इन गाड़ियों को डोरंडा और धुर्वा फायर स्टेशन में रखा जाएगा। जरूरत और मांग के अनुसार इन्हें राज्य के अन्य इलाकों में भी भेजा जाएगा, ताकि बहुमंजिला इमारतों में लगी आग तेजी से बुझाई जा सके। इन आर्टिकुलेटिंग वाटर टावर गाड़ी का इस्तेमाल सिर्फ आग बुझाने तक सीमित नहीं रहेगा। इसका उपयोग बचाव कार्य में भी किया जा सकेगा। आग लगने की स्थिति में ऊंची इमारतों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने में यह गाड़ी मददगार होगी। यह गाड़ी क्षैतिज (हॉरिजॉन्टल) और ऊर्ध्वाधर (वर्टिकल) दोनों दिशा में काम करने में सक्षम है। इसी वजह से ऊंचाई और मुश्किल जगहों तक आसानी से पहुंचा जा सकेगा। क्यों पड़ी जरूरत क्या होगा फायदा चालकों को 15 दिनों की ट्रेनिंग दी जाएगी गाड़ी चलाने के लिए चालकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए दिल्ली या मुंबई से आने वाले ट्रेनर 15 दिनों तक ऑपरेटरों को इसकी तकनीकी बारीकियां सिखाएंगे। पूरी तरह दक्ष होने के बाद ही चालक को गाड़ी की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। दो साल से हाइड्रोलिक मशीन खराब पड़ी है कुछ वर्ष पहले ~6 करोड़ से खरीदी गई हाइड्रोलिक मशीन पिछले दो साल से खराब पड़ी है। इटली से आई इस मशीन का बूम खराब है, जिसके कारण यह ऊपर नहीं उठ पा रही है। इसे ठीक कराने में करीब 1.75 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। बहुमंजिला इमारतों में आग लगने की घटनाओं से निपटने के लिए आर्टिकुलेटिंग वाटर टावर गाड़ी खरीदने की योजना तैयार की गई है। गाड़ी की खरीद के लिए लगभग सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। इसके बाद जल्द ही इसे विभाग के बेड़े में शामिल किया जाएगा। – जितेंद्र तिवारी, स्टेट फायर ऑफिसर, झारखंड



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top