रांची में बादल छा रहे हैं, पर बारिश नहीं हो रही है। इसी बीच मंगलवार को अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री तक बढ़ोतरी हुई। इससे गर्मी बढ़ गई। मौसम विभाग ने बुधवार को रांची, के साथ ही खूंटी, लोहरदगा, पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम और सिमडेगा में हल्की बारिश की संभावना जताई है। वहीं 18 से 22 जून तक राज्य के कुछ जिलों में अच्छी बारिश होने के आसार हैं। उधर, मंगलवार को ठनका गिरने से जामताड़ा के अंबा गांव में 13 साल की बच्ची और बंदगांव में 16 साल के युवक की मौत हो गई।
Source link