Last Updated:
Ranchi’s Entrepreneurs Sumit & Salviya: रांची के सुमित और सालवीय ने मिलकर कपड़ों का ब्रैंड ‘सियाकारी’ लॉन्च किया, जहां एक ही छत के नीचे देश के हर शहर का फेमस फैब्रिक मिलता है, वो भी हर रेंज में. देश के जिस राज्य की जो साड़ी फेमस है, वो सब आप इनके ब्रांड के तहत खरीद सकते हैं. ऑनलाइन शॉपिंग ऐप्स पर भी इनकी धमक देखी जा सकती है.
रांची. सालवीय और सुमित दोनों ने अपना ‘सियाकारी’ ब्रैंड लॉन्च किया. इस ब्रैंड के तहत देशभर के हर राज्य के जो आर्टिस्ट होते हैं और जो वहां का मूल फैब्रिक होता है, जैसे झारखंड का तसर सिल्क, यूपी की बनारसी साड़ी, जयपुर की बंधेज, ये इन सबको एक छत के नीचे लाते हैं. इन्होंने सारे राज्यों के आर्टिस्ट के द्वारा साड़ियां बनवाने का काम शुरू किया. आज अमेजॉन से लेकर फ्लिपकार्ट तक इनकी साड़ियों की जबरदस्त डिमांड है. इससे करीब 600 आर्टिस्ट को रोजगार मिलता है.
हर रेंज में मिलेंगी साड़ियां
सालवीय बताती हैं, आपको हमारे पास साउथ की कांजीवरम साड़ी देखने को मिलेगी. इसके अलावा बंगाल की लोकल कॉटन साड़ी, कश्मीर का कश्मीरी सिल्क, सब हमारे पास उपलब्ध है. हमारी रेंज भी बहुत कम होती है, 2000 से शुरुआत होती है. ऐसे में हर वर्ग के लोग इसे अफोर्ड कर सकते हैं. खास बात यह होती है कि हम सीधा कारीगर से बनवाने का काम करते हैं. इसीलिए आपको कम दाम में हाई क्वालिटी की चीज मिलती है.
एक बार जो लेते हैं, वे दोबारा लेते हैं
सुमित बताते हैं, एक बार जो हमसे साड़ी लेते हैं, वे दोबारा जरूर लेते हैं, इसलिए कि ऐसी क्वालिटी इस दाम में आपको शायद कहीं और देखने को नहीं मिले. खासतौर पर अमेजॉन से हमें जबरदस्त ऑर्डर आते हैं. वहां से तो एकदम रिपीट में ऑर्डर आते हैं. इससे देश के जो कारीगर हैं, उनको भी एक मंच मिलता है और उनके काम की सराहना होती है. इसमें खूबसूरत हैंड पेंटिंग से लेकर कढ़ाई किया हुआ काम होता है. मशीन का काम बिल्कुल नहीं होता, सब हाथ से होता है.
और यह साड़ी का मार्केट इतना बड़ा है कि हम चाहे जितने भी कलेक्शन क्यों न लाएं, लोगों की डिमांड को पूरा करना बड़ा मुश्किल है. आज भी लोगों की इतनी डिमांड है, जिसकी पूर्ति हम लोग नहीं कर पाते हैं. इसलिए हमने सोचा क्यों न साड़ी के क्षेत्र में कुछ अलग किया जाए और अपना ब्रैंड बनाया जाए.
आज खोल डाले हैं अपने चार आउटलेट
सुमित बताते हैं, हमारे अपने ऑफिस से लेकर शॉप तक सब हैं. रांची, पटना, दिल्ली व कानपुर में हमारे स्टोर हैं. मतलब यहां से लोग डायरेक्ट जाकर खरीदारी कर सकते हैं. आज हमारे साथ 600 से अधिक लोग जुड़े हुए हैं और हमें उम्मीद है कि यह सिलसिला आगे चलता जाएगा. आज कमाई भी काफी अच्छी है.
About the Author
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें