भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जांच में आतंकी साजिश का खुलासा, दो महीने से रची जा रही...


Last Updated:

रांची में RSS ऑफिस पर पेट्रोल बम हमले को लेकर बड़े खुलासे हुए हैं. पुलिस को आतंकी संगठन से तार जुड़ने के सबूत मिले हैं. इस मामले में आरोपियों ने वीडियो बनाकर भेजने की साजिश कबूली है. फिलहाल ऑफिस के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है.

RSS ऑफिस पर पेट्रोल बम हमला: जांच में आतंकी साजिश का खुलासाZoom

ऑफिस पर रात में हुआ था हमला

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के ऑफिस पर हुए पेट्रोल बम हमले को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. जांच में सामने आया है कि यह कोई सामान्य आपराधिक घटना नहीं थी, बल्कि इसके पीछे एक बड़ी साजिश रची गई थी. पुलिस सूत्रों के मुताबिक हमले के तार एक आतंकी संगठन से जुड़े लोगों तक पहुंच रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक निवारणपुर स्थित RSS कार्यालय को निशाना बनाने की योजना करीब दो महीने से बनाई जा रही थी. आरोपियों ने हमले की पूरी तैयारी पहले से कर रखी थी. घटना को अंजाम देने के बाद उन्होंने इसका वीडियो भी बनाया था. इतना ही नहीं, हमले के बाद यह वीडियो एक अन्य व्यक्ति को भेजा गया था.

रात को पेट्रोल बम से हमला
बताया जा रहा है कि देर रात एक कार में सवार दो लोग RSS कार्यालय के पास पहुंचे. इसके बाद उन्होंने कार्यालय की ओर पेट्रोल बम फेंका और मौके से फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. सदर डीएसपी समेत भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया. घटनास्थल की जांच की गई और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए.

जांच में अब तक क्या क्या मिला?

  • जांच के दौरान पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया. पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं.
  • सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों ने हमले की साजिश, उसकी तैयारी और वीडियो बनाने की बात कबूल की है.
  • पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस साजिश में और कौन-कौन लोग शामिल थे.
  • फिलहाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मामले की गहराई से जांच कर रही हैं. अधिकारियों का कहना है कि पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
  • इस घटना के बाद रांची समेत राज्य के कई संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

About the Author

Manish Kumar

मनीष कुमार इस समय न्यूज18 हिंदी में बिहार, झारखंड और दिल्ली की टीम को लीड कर रहे हैं. इन राज्यों की बड़ी खबरों से लेकर खास फीचर स्टोरी तक, उनकी नजर हर अहम मुद्दे पर रहती है. उनका मुख्य उद्देश्य है कि हर जरूरी ख…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top