![]()
राजकीयकृत मध्य विद्यालय, बीएमपी-1, डोरंडा में प्रधानाध्यापक अशोक प्रसाद सिंह के कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर विद्यालय परिवार द्वारा वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (मध्याह्न भोजन) योजना के तहत स्कूली बच्चों के लिए विशेष तिथि भोजन का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) विनय कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसई) बादल राज और झारखंड शिक्षा परियोजना के सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी अखिलेश कुमार व सतीश मिश्रा उपस्थित रहे। इनके अलावा प्रभा सहाय, अन्य परियोजना कर्मी, संकुल साधन सेवी और पूर्व प्रधानाध्यापक सुधांशु रंजन प्रामाणिक भी शामिल हुए। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के निर्देश पर जिला प्रशासन, रांची की इस पहल से स्कूलों में सकारात्मक बदलाव आ रहे हैं। इस तरह के आयोजनों से विद्यालयों में छात्रों की औसत नियमित उपस्थिति बढ़कर 80-90 प्रतिशत हो गई है, जिससे गुणात्मक शिक्षा के स्तर में भी सुधार हो रहा है।
Source link