भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

देर रात पुलिस ने की थी क्राइम मीटिंग:युवक ने अहले सुबह 3...




राजधानी रांची में देर रात पुलिस अधिकारियों की क्राइम कंट्रोल बैठक चल रही थी, वहीं दूसरी ओर अपराधी शहर के अलग-अलग हिस्सों में पेट्रोल से आगजनी की घटनाओं को अंजाम देकर सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दे रहे थे। आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंके जाने की घटना के करीब ढाई घंटे बाद पंडरा इलाके में भी एक वाइन शॉप को पेट्रोल छिड़क कर जलाने का प्रयास किया गया। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, बुधवार रात करीब 2:30 बजे स्कूटी सवार एक युवक हेलमेट पहनकर पंडरा स्थित वाइन शॉप के पास पहुंचा। उसने स्कूटी की डिक्की से पेट्रोल निकाला, दुकान के बाहर आराम से छिड़काव किया और रात 2:54 बजे आग लगा दी। हैरानी की बात यह रही कि आरोपी मौके पर खड़े होकर आग लगाने के बाद उसका वीडियो भी बनाता रहा, फिर आराम से फरार हो गया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। पंडरा ओपी प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि दुकान उत्तर प्रदेश निवासी चंदन सिंह की है। आग लगाने का प्रयास किया गया, लेकिन समय रहते स्थिति नियंत्रित होने से दुकान को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top