रांची | जेबीवीएनएल के निदेशक (वितरण एवं परियोजना) प्रभात श्रीवास्तव की अध्यक्षता में लघु उद्योग भारती, झारखंड चैंबर और जेसिया के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक हुई। यह बैठक अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक के. श्रीनिवासन के पूर्व निर्णयों के अनुपालन में आयोजित की गई। उद्योग प्रतिनिधियों ने औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति, लो-वोल्टेज और शिकायत निस्तारण की समस्याएं प्रमुखता से उठाईं। निदेशक प्रभात श्रीवास्तव ने बताया कि मानसून के दौरान बेहतर निगरानी के लिए प्रत्येक कार्यपालक अभियंता को अतिरिक्त वाहन और तीन कर्मी दिए जा रहे हैं। साथ ही, औद्योगिक क्षेत्रों में स्थानीय उद्योग प्रतिनिधियों के साथ हर माह बैठक अनिवार्य होगी। आपूर्ति सुधार के लिए लंबी लाइनों को छोटा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि निगम की बिलिंग 80 से बढ़कर 90 प्रतिशत हो चुकी है, जिसे शत-प्रतिशत करने का लक्ष्य है।
Source link