भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

राज्यसभा चुनाव नतीजों पर कांग्रेस और राजद आमने-सामने:आरजेडी ने कहा-हमारे विधायकों ने...




राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की हार के बाद झारखंड कांग्रेस ने राजनीतिक समीक्षा की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं, झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के. राजू द्वारा राजद विधायकों पर वोट ना देने की बात पर आरजेडी राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव ने शुक्रवार को कहा-कांग्रेस प्रभारी को आत्म-मंथन करना चाहिए, इससे उनके मामले सुलझ जाएंगे। दरअसल, गुरुवार को के. राजू ने राज्यसभा चुनाव परिणाम को लेकर गठबंधन सहयोगियों पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा कि राजद और भाकपा माले के कुछ विधायकों ने धोखा दिया। ईमानदारी से गठबंधन एकजुट रहता, तो नतीजा कुछ और आता। मेरी नजर धोखा नहीं खा सकती: भोला यादव
शुक्रवार को राजद राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव ने अपने चार विधायकों के साथ रांची में प्रेसवार्ता की। यहां उन्होंने कहा- “हमारे नेता लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के निर्देशानुसार, हमारे सभी 4 विधायकों ने INDIA ब्लॉक के उम्मीदवार प्रणव झा को वोट दिया। मैं वहां ऑब्ज़र्वर के तौर पर मौजूद था। उन चारों ने मुझे अपना वोट दिखाया और मेरी नजर धोखा नहीं खा सकती। मैंने इसे साफ-साफ देखा है। कांग्रेस को जांच करनी चाहिए कि क्या गड़बड़ हुई। मुझे लगता है कि कांग्रेस प्रभारी को आत्म-मंथन करना चाहिए, इससे उनके मामले सुलझ जाएंगे।” हमारे 16 विधायकों ने कांग्रेस उम्मीदवार को ही वोट दिए: के राजू इधर, के राजू ने अपने ऑफिशियल X अकाउंट पर शुक्रवार को लिखा- झारखंड से राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार को 20 वोट मिले, जिनमें से 16 वोट कांग्रेस विधायकों ने दिए। मैं इसकी पुष्टि कर सकता हू। क्योंकि झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के एजेंट के तौर पर मैंने हर वोट को बैलेट बॉक्स में डाले जाने से पहले देखा है। कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा के साथ खड़े रहने और पैसे के प्रभाव से दूर रहने का कांग्रेस विधायकों का संकल्प, कांग्रेस विचारधारा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दिखाता है। झारखंड के सभी 16 कांग्रेस विधायकों का मैं दिल से आभार व्यक्त करता हूं। इस राज्यसभा चुनाव ने हर कांग्रेस कार्यकर्ता के उस संकल्प को भी मजबूत किया है कि अगले विधानसभा चुनाव में झारखंड विधानसभा में हमारी ताकत बढ़ाई जाए, ताकि झारखंड से कोई कांग्रेस नेता सिर्फ़ कांग्रेस विधायकों के दम पर राज्यसभा जा सके।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top