भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

अयोध्या का वैक्स म्यूजियम में भक्तों के लिए क्या-क्या? सीएम योगी जल्द...


Last Updated:

Ayodhya Wax Museum: वैक्स म्यूजियम में भगवान श्रीराम के जन्म से लेकर वनवास, माता सीता हरण, लंका विजय और अयोध्या वापसी तक की महत्वपूर्ण घटनाओं को कलात्मक ढंग से प्रस्तुत किया गया है. आधुनिक तकनीक और पारंपरिक धार्मिक भावनाओं के समन्वय से तैयार यह म्यूजियम बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों सभी के लिए आकर्षण का केंद्र बनने की उम्मीद है.

Ayodhya Wax Museum: रामनगरी अयोध्या में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए एक और आकर्षण जुड़ने जा रहा है. प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या में नवनिर्मित वैक्स म्यूजियम का उद्घाटन करने पहुंच गए हैं. म्यूजियम के माध्यम से राम भक्तों को भगवान श्रीराम के जीवन और संपूर्ण रामायण की गाथा को एक नए और आकर्षक स्वरूप में देखने का अवसर मिलेगा. नगर निगम अयोध्या द्वारा तैयार किए गए इस विशेष वैक्स म्यूजियम का निर्माण परिक्रमा मार्ग पर कराया गया है. यह म्यूजियम राम मंदिर से लगभग दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. म्यूजियम को धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और श्रद्धालुओं को रामायण के विभिन्न प्रसंगों से परिचित कराने के उद्देश्य से विकसित किया गया है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वैक्स म्यूजियम के उद्घाटन करने ही वाले हैं. वैक्स म्यूजियम पर नगर निगम के महापौर और अयोध्या के जनप्रतिनिधि उनका स्वागत किए.  7 करोड़ की लागत से रामनगरी को मिली है वैक्स म्यूजियम की सौगात. वैक्स म्यूजियम में रामायण कालीन दृश्य को जीवंत किया गया है. वैक्स म्यूजियम में रामायण के कई प्रसंगों को जीवंत किया गया है.

नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने बताया कि इस परियोजना को लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है. म्यूजियम की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें मधुमक्खियों के मोम से निर्मित आकर्षक प्रतिमाओं और कलात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से रामायण के प्रमुख पात्रों और घटनाओं को दर्शाया गया है. यहां 45 से अधिक रामायण से जुड़े पात्रों और प्रसंगों का चित्रण किया गया है, जिससे श्रद्धालु एक ही स्थान पर संपूर्ण रामायण की झलक देख सकेंगे.

वैक्स म्यूजियम में भगवान श्रीराम के जन्म से लेकर वनवास, माता सीता हरण, लंका विजय और अयोध्या वापसी तक की महत्वपूर्ण घटनाओं को कलात्मक ढंग से प्रस्तुत किया गया है. आधुनिक तकनीक और पारंपरिक धार्मिक भावनाओं के समन्वय से तैयार यह म्यूजियम बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों सभी के लिए आकर्षण का केंद्र बनने की उम्मीद है.

हालांकि म्यूजियम में प्रवेश के लिए टिकट व्यवस्था लागू की जाएगी, लेकिन टिकट की दरें क्या होंगी इस पर अभी विचार-विमर्श जारी है. नगर निगम प्रशासन जल्द ही टिकट शुल्क को लेकर अंतिम निर्णय लेगा. उद्घाटन के बाद यह म्यूजियम आम श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा.

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद लगातार विकसित हो रही धार्मिक और पर्यटन सुविधाओं के बीच यह वैक्स म्यूजियम एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगा.इससे न केवल श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभव मिलेगा, बल्कि उन्हें रामायण के विभिन्न प्रसंगों को जीवंत रूप में देखने का अवसर भी प्राप्त होगा. प्रशासन को उम्मीद है कि यह म्यूजियम देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को आकर्षित करेगा और अयोध्या के धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देगा.

About the Author

Deep Raj DeepakSub-Editor

Deep Raj Deepak working with News18 Hindi (hindi.news18.com/) Central Desk since 2022. He has strong command over national and international political news, current affairs and science and research-based news. …और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top